ज्ञान भंडार

आपकी पर्स का रंग बदल सकता है आपकी किस्मत, जानिए कैसे?

आज के इस फैशन के जमाने में कई तरह के पर्स बाजार में आ चुके है और लगभग हर कोई अपने जेब में पर्स रखता है। आज हम आपको आपके पर्स से जुडी हुई कुछ बाते बताते है। तो आइए जानते है किस रंग के पर्स से बदलेगी आपकी किस्मत…

काले रंग का पर्स – काला रंग धन और समृद्धि को संबोधित करता है। फैंग शुई के अनुसार अगर आप अपने करियर में आगे बढ़ना चाहते है तो काले रंग का पर्स रखें।

पीले रंग का पर्स – पीले रंग का पर्स से रखने से पैसा आता-जाता रहता है। इससे अच्छा है आप मस्टर्ड या पिस्टल यैलो कलर का पर्स लें।

नीले रंग का पर्स – फैंग शुई के अनुसार नीला रंग पानी को दर्शाता है और नीले रंग के पर्स में रखे पैसे भी पानी की तरह बह जाते है। और पैसा कभी भी नहीं टिकता है इसीलिए कभी भी नीले रंग का पर्स न खरीदे।

भूरे रंग का पर्स – अगर आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की आदत है और चाहकर भी आप पैसे बचा नहीं पा रहे है तो भूरे रंग का पर्स खरीदे। इससे आपके पैसे बचेंगे और ज्यादा खर्च भी नहीं होंगे।

पिंक रंग का पर्स – पिंक कलर प्यार और रिलेशनशिप को दर्शाता है। जो भी स्त्रियां अपने पार्टर की तलाश में है वे पिंक कलर का पर्स रखें। अगर आप पैसा कमाने की सोचती है जो यह कलर का पर्स न लें।

हरा रंग का पर्स – यह तो हम सभी जानते है की हरा रंग उन्नति और जीवन को दर्शाता है। अगर इस रंग का पर्स लेते है तो आप अपने करियर में जरूर आगे बढ़ेंगे। आपको जीवन में आगे बढ़ने के कई विकल्प मिलेंगे। यह कलर बिजनेस करने वालों के लिए काफी खास होता है। इससे उनके कारोबार को बढ़ावा मिलता है।

Related Articles

Back to top button