Uncategorized

आपके दाहिने गाल पर बना तिल दर्शाता है अपार धन-संपदा, जानिए अन्य अंगों पर इसका महत्व

आपने अक्सर देखा होगा कि कई लोगों के शरीर पर तिल पाए जाते हैं और अधिकाँश लोगों के शरीर के किसी ना किसी अंग पर तिल मिल ही जाता हैं। क्या आप जानते हैं कि ज्योतिष की शाखा समुद्रशास्त्र में शरीर पर उपस्थित इन तिल का बड़ा महत्व बताया गया हैं। जी हाँ, ज्योतिष में तिल से जुड़े कई शुभ-अशुभ संकेत बताए गए हैं जिनका व्यक्ति के जीवन और स्वभाव पर भी गहरा प्रभाव पड़ता हैं। तो आइये आज जानते है इसके बारे में कि शरीर के किस अंग पर बने तिल का क्या महत्व होता हैं।

– जिस व्यक्ति की ठोडी पर तिल होता है वह व्यक्ति अपने जीवनसाथी से बहुत अधिक प्रेम करने वाला होता है।

– कमर पर तिल का होना अच्छा नहीं माना जाता। जिन व्यक्ति के कमर पर तिल होता है वह हमेशा मानसिक परेशानियों से जूझता रहता है।

– जिसके नाक पर तिल होता है वह बहुत ही सौभाग्यशाली व्यक्ति होता है। ऐसा व्यक्ति खूब देश-विदेश की यात्राएं करता है।

– जिसके पेट पर तिल होता है वह बहुत समृद्धिशाली व्यक्ति होता है।

– गले पर तिल का होना व्यक्ति के भावुक होने की निशानी है।

– दाएं हथेली पर तिल होने से व्यक्ति को ढ़ेर सारी पैतृक संपत्ति और धन दौलत मिलती है।

– दाहिनी छाती पर तिल यह बताता है कि जीवनसाथी से प्यार बना रहेगा जबकि बांयी ओर तिल का प्रभाव ठीक इसके विपरीत होता है।

– होंठ पर तिल का होना यह बताता है कि व्यक्ति काम वासना में अधिक रुचि रखने वाला है।

– कान पर बना तिल कम आयु का संकेत माना जाता है।

– बायीं आंख पर बना तिल अच्छा नहीं माना जाता। इस जगह पर तिल होने से दांपत्य जीवन में परेशानी रहती है।

– जिस व्यक्ति के दाहिने गाल पर तिल बना होता है उसको ढ़ेर सारी धन-संपदा मिलती है।

– जिसके माथे पर तिल बना होता है वह बहुत सौभाग्यशाली माना जा जाता है। उसका हमेशा मान सम्मान बढ़ता रहता है।

Related Articles

Back to top button