Travel News - पर्यटन

आपके रोड ट्रिप को पांडेचेरी बना देगा आैर भी हसीन आैर दिलकश, जरुर जाए इन जगहों पर

हमारे भारत में कई एेसी जगह हैं जहां घूमना हर किसी को पसंद होता है। ताे आइए आज हम आपकाे बताते हैं पांडिचेरी के बारे में खास। जहां आपके घूमने का मजा आैर भी हाे जाएगा दिलचस्प आैर खास। पांडिचेरी भारत में सबसे बड़ा फ्रेंच कोलोनिकल शहर है। शहर में बनी बिल्डिंगों, इमारतों, स्टेच्यू और घरों को देखकर बिल्कलु ऐसा लगेगा जैसे आप फ्रांस की गलियों में घूम रहे हैं। व्यापार से लेकर युद्ध तक पांडिचेरी शहर कई मायनों में बहुत ही खास है। वेकेशन के लिए शांत और सुकून वाली जगह की तलाश कर रहे हैं तो पांडिचेरी इसके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां घूमने के लिए इतनी सारी जगहें हैं जिसमें कब आपका वेकेशन खत्म हो जाएगा पता भी नहीं चलेगा। ट्रिप को और एन्जॉय करने के लिए पांडिचेरा का रोड ट्रिप प्लान करें जो यकीनन यादगार साबित होगा।

अक्टूबर से लेकर मार्च तक का महीना बेस्ट होता है जब यहां का मौसम बहुत ही अच्छा होता है जिसमें आप शहर की हर एक चीज़ को एक्सप्लोर और एन्जॉय कर सकते हैं। वैसे मानसून सीज़न भी पांडेचरी के रोड ट्रिप के लिए अच्छा है जब आसपास की हरियाली आपको लुभाने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे। बेंगलुरु से पांडिचेरी की दूरी 320 किमी है जिसमें तकरीबन 6-7 घंटे का वक्त लगता है। अपनी कार के अलावा रोड ट्रिप के लिए आप टैक्सी और कैब भी बुक कर सकते हैं। कैब इसलिए भी बेहतर है क्योंकि आप बिना डाइविंग की टेंशन लिए अपने इस सफर को एन्जॉय कर सकते हैं।

बेंगलुरु से पांडिचेरी के रोड ट्रिप के लिए तीन ऑप्शन्स है और तीनों ही रास्ते बहुत आपके सफर को बनाएंगे सुहाना और यादगार। ये सबसे छोटा रूट है जिसमें NH77 से होते हुए आप पांडिचेरी के सफर को 6-7 घंटे में पूरा कर सकते हैं। हां, अगर आप रास्ते में नज़ारों को एन्जॉय करते हुए आ रहे हैं तो थोड़ा ज्यादा वक्त भी लग सकता है।

Related Articles

Back to top button