जीवनशैली

आप भी अपने घर पर बना सकते हैं ढोकला, जाने सबसे आसान तरीका

ढोकला गुजरातियों का सबसे पसंदीदा डिश होती है, आप भी इसको बना सकते हैं और ठंड में तो इसका खाने का मजा और भी बढ़ जाता है, क्यों की ढोकला खाने में  बेहद श्वादिस्ट है। आइये जानते हैं इसको बनाने की विधि के बारे में।

अब हम आपको बताते हैं कि आपको क्या-क्या सामाग्री चाहिए तो सबसे पहले

  • बेसन:- 200 ग्राम
  • हल्दी:- 1/6 भाग (बहुत कम मात्रा में)
  • नमक:- स्वादानुसार
  • नीबू का रस:- 1 नींबू
  • खाने वाला सोडा:- 1 चम्मच (तो ये है ढोकले बनाने की सामाग्री)

अब हम आपको ढोकले पर तड़का लगाने की सामग्री के बारे मे बताते है।

  • तेल:- 1 चम्मच
  • राइ:- आधा छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च:- 2-3 (लम्बाई में कटी हुई)
  • नीबू का रस:- आधा नींबू
  • नमक:- ¼ छोटा चम्मच
  • चीनी:- 1 छोटा चम्मच
  • करी पत्ता :- 5-6 पत्ती

ढोकला बनाने की विधि:-

अब हम आपको बताते हैं कि मुलायम ढोकला कैसे बनाते है, तो सबसे पहले बेसन में हल्दी, नमक और नीबू का रस मिलाये और इसमें थोड़ा पानी डालते हुए चमचे से चलाते हुए गाढ़ा घोल बना ले, घोल को इतने अच्छे से चलाये कि उसमे गुठलिया न रह जाए अब बेसन के घोल को आधे घंटे के लिए ढककर रख दे जिससे की बेसन फूल जाए।

अब आपको एक कुकर लेना है और उसमे 2 गिलास पानी डालकर गरम होने के लिए रख दे फिर एक गहरा बर्तन ले जो की कुकर के अंदर जा सके उसमे अंदर की तरफ हल्का सा तेल लगा दे अब आपको बेसन मे खाने वाला सोडा मिलाना है, जैसे ही आप बेसन मे सोडा डालेंगे तो बेसन फूलने लगता है।

अब आप तुरंत ही तेल लगे हुए बर्तन में डाल दे अब इस बर्तन को गरम हो रहे कुकर में डालकर ढक्कन से ढक दे और इसकी सीटी निकाल दे 20 मिनट तक इसे पकने दे कुकर को खोलकर ढोकले में चाकू डालकर चेक कर ले यह पक गया की नहीं अगर पक गया होगा तो ढोकला चाकू से चिपकेगा नहीं फिर तैयार ढोकले को कुकर में से निकालकर ठंडा होने के लिए रख दे अब हम आपको ढोंकले पर तड़का लगाना बताएंगे

तो अब हमे एक कड़ाही में तेल गरम करे फिर इसमें राइ और करी पत्ता डाल दे राइ जब तडकने लगे तो 1 कप पानी डाल दे फिर चीनी, नीबू का रस, कटी हुई हरी मिर्च और नमक मिला दे और पानी को उबलने दे 10 मिनट पकने के बाद गैस बंद कर दे अब आपको तैयार हुऐ ढोकलों पर तडका डालना है और फिर आपके मुलायम ढोकले तैयार है।

Related Articles

Back to top button