अजब-गजब

आरके बैनर को फिर से शुरू करेंगे रणबीर कपूर

ranbir-kapoorमुंबई। बालीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर अपने दादा राज कपूर के प्रतष्ठित बैनर आरके फिल्म्स को फिर से शुरू करना चाहते है। रणबीर कपूर ने कहा मैं दर्शकों से माफी चाहता हूं कि हमारे बैनर ने काफी समय से कोई फिल्म नहीं बनाई है लेकिन अगले साल से हम निर्माण में वापस लौट रहे हैं। किसी क्लासिक की रीमेक हम नहीं बनाएंगे। कहां से लाएंगे हम वह राज कपूर और वह नरगिस और वह शंकर-जयकिशन। इन क्लासिक्स को टीवी पर आज भी पसंद किया जा रहा है इन्हें ऐसे ही देखें। उन्होंने कहा हम राज कपूर पर कोई जीवनी नहीं बनाने जा रहे हैं। हां उनकी क्लासिक फिल्मों को सहेजने का काम जारी है। हालांकि कुछ समय पहले रणबीर कपूर ने कहा था कि यदि राज साहब पर कोई फिल्म बनती है तो मैं उनका किरदार जरूर निभाना चाहूंगा लेकिन ये फिल्म महज 3 घंटे में पूरी नहीं हो सकती। चर्चा थी कि रणबीर कपूर आवारा के रीमेक में काम कर सकते है। उल्लेखनीय है कि राज कपूर ने महज 24 वर्ष की उम्र में वर्ष 1948 में आरके फिल्म्स की स्थापना की थी। इस बैनर के तले राजकपूर ने आवारा, श्री 420, संगम, जागते रहो, राम तेरी गंगा मैली और बॉबी, सत्यम शिवम सुंदरम जैसी कई फिल्मों का निर्माण और निर्देशन किया था। वर्ष 1988 में राजकपूर की मौत के बाद आरके बैनर की जिम्मेदारी रणधीर कपूर ने अपने कंधो पर उठायी थी। एजेंसी

Related Articles

Back to top button