अद्धयात्म

आर्थिक राशिफल: 16 मार्च 2018

मेष- नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति की संभावना बन रही है। आमदनी संतोषजनक रहेगी, मामा पक्ष से धन प्राप्ति के योग हैं। आर्थिक राशिफल: 16 मार्च 2018वृष- आज संपत्ति सुख में विस्तार होगा। परिवार में सुख शान्ति का वातावरण बनेगा। किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन उन्नति के साथ होगा। पारिवारिक जीवन में सरसता बनी रहेगी। 

मकर- आज जमीन-जायदाद से संबंधित विवाद में हानि हो सकती है। भौतिक सुख के साधनों की वृद्धि होगी। आर्थिक उन्नति के बहुत सारे अवसर आपको मिलते रहेंगे। कोई युवा व्यक्ति सामने आकर आपकी मदद कर सकता है। 

मिथुन- नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति का योग बना हुआ है। रहन-सहन खान पान का स्तर बढ़ेगा, नए वस्त्रों के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। नौकरी तथा व्यवसाय में भी साझेदारी व साथियों का सहयोग पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। 

कर्क- आज पश्चिम दिशा की राजकीय यात्रा का योग है। उत्तम मित्रों के सहयोग से मन में निराशा का भाव समाप्त होगा। सायंकाल से रात्रि तक अध्ययन, पठन-पाठन में मन लगेगा। 

सिंह- मित्रों के सहयोग से व्यवसाय के नए स्रोत बनेंगे। आमदनी बढ़ने, अचानक बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से मनोबल बढ़ा रहेगा। खान-पान पर नियंत्रण रखें। 

कन्या- कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी, आय में यथोचित वृद्धि होगी। बौद्धिक कार्यों व लेखन आदि से भी आय होगी। आज सांयकाल के समय संपत्ति से भी कुछ आय हो सकती है। 

तुला- आज आपकी इच्छा के विरूद्ध कोई कार्य मिल सकता है, जिससे आप असहज हो जाएंगे। अचानक बड़ा खर्च हो सकता है। यदि आप नौकरी में हैं तो अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। 

वृश्चिक- बहुत समय से रूका हुआ धन किसी महापुरूष के सहयोग से प्राप्त हो जाएगा। संतान पक्ष से और बौद्धिक क्षेत्र में सुखद परिणाम मिलने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

धनु- आपकी बुद्धि विवेक नए-नए खोज करने में लगेगी, रूके हुए धन की प्राप्ति होगी। सायंकाल में अचानक संतान कष्ट होने का योग है। विश्वास प्राप्त व्यक्ति या फिर नौकर विश्वासघात करने का प्रयास करेंगे, सावधान रहें। 

कुंभ- आज कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी और धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। संपत्ति का विस्तार और संपत्ति से आय मे वृद्धि होगी। सायंकाल के समय धार्मिक आयोजन में साझेदारी या धार्मिक यात्रा हो सकती है। 

मीन- आज कोई खास डील फाइनल हो सकती है। भौतिक विकास का योग अच्छा है। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। आज यदि संपत्ति या व्यवसाय में इन्वेस्टमेंट करना पड़े तो निश्चित होकर करें, आगे बहुत फायदा होगा। 

 

 
 

Related Articles

Back to top button