उत्तर प्रदेशलखनऊ

आर्यकुल : छात्रों ने घर-घर जाकर किया ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण

आर्यकुल में फार्मेसी सप्ताह : तीसरे दिन स्वास्थ्य जागरूकता अभियान

लखनऊ : बिजनौर स्थित आर्यकुल कालेज आफ फार्मेसी एण्ड रिसर्च में 56वॉं राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह के तीसरे दिन ‘स्वास्थ्य जागरूकता अभियान‘ का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के अध्यापको एवं सभी विद्यार्थियों ने बढ-चढकर हिस्सा लिया। छात्रों द्वारा चन्द्रावल, नटकुर एवं गोवर्धन खेडा गॉंव में घर-घर जाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। अभियान की शुरूआत में विद्यालय के निदेशक श्री सशक्त सिंह ने छात्रों को प्रेरित किया कि वे स्वास्थ्य संदेश जन जन तक पहुॅंचायें। विद्यालय के चेयरमैन श्री के0जी0 सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है। अतः सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना चाहिए।

छात्रों ने स्वास्थ्य परीक्षण के अन्तर्गत ग्राम वासियों का ब्लड प्रेशर एवं शरीर के तापमान का परीक्षण किया। छात्र-छात्राओं ने वायुजनित एवं जल जनित बिमारियों के साथ प्रायः फैलने वाली बिमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया, तपेदिक, पीलिया, मधुमेह एवं खुजली आदि के कारण एवं निवारण के उपाय बताये। विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों ने ग्रामवासियों को ओ.टी.सी. दवाओं का वितरण किया। इसके साथ ही लोगो को आस-पास की साफ-सफाई के लिए भी प्रेरित किया। छात्रों ने नटकुर गॉंव के प्राथमिक विद्यालय जाकर बच्चों एवं शिक्षकों को भी आस-पास साफ-सफाई के महत्व के साथ स्वास्थ सम्बन्धी महत्तवपूर्ण जानकारियॉं दी एवं बीमारियों से बचाव के तरीके बताएं।

कार्यक्रम का संचालन फार्मेसी विभाग के विभागाध्यक्ष आदित्य सिंह ने किया। स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के समन्वयक डा0 संजय यादव ने भी ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। अभियान को सफल बनाने में विद्यालय के डीन प्रो0 आर0के0 जौहरी के साथ रजिस्ट्रार सुदेश तिवारी एवं शिक्षकों में बी0के0 सिंह, शिवभद्रा सिंह, डा0 स्तूति वर्मा, डा0 रोहित मोहन, डा0 नवनीत बत्रा, डा0 शशांक तिवारी, निधि कुमारी एवं प्रियंका केसरवानी आदि का महत्तवपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button