लखनऊ

आर्योदय में दिखी आर्य संस्कृति, अपर्णा व आकाश बने मिस और मिस्टर आर्यकुल

लखनऊ : बिजनौर स्थित आर्यकुल ग्रुप आॅफ कालेज में को वार्षिकोत्सव आर्योदय 2019 का समापन आर्य संस्कृति के कार्यक्रमों के साथ हुआ, इस कार्यक्रम में कालेज के सभी हाउस (तक्षशिला, नालंदा, उज्जैन व वल्लभी) के छात्रों ने बढ़—चढ़कर हिस्सा लिया।

इस आर्यसंस्कृति कार्यक्रम की थीम श्भारत की सांस्कृति थी, जिसमें छात्र—छात्रों ने अपने गायन और नृत्य के हुनर को बखूबी प्रदर्शित किया। वार्षिकोत्सव आर्योदय 2019 के दूसरे दिन यानी आर्यसंस्कृति की शुरुआत सरस्वती पूजन व दीप प्रज्ज्वलन से हुई।

कॉलेज के निर्देशक सशक्त सिंह और मुख्य अतिथि डॉ. स्मृति सिंह डायरेक्टर महिला सामाख्या, उत्तर प्रदेश, प्रवीन सिंह और ऋषि कुमार के द्वारा किया गया। वार्षिकोत्सव आर्योंदय 2019 के अंतिम दिन होने वाले कार्यक्रम में सिंगिंग, डांसिंग, एक्टिंग, स्टैंड—अप कॉमेडी, फैशन—शो और मिस्टर एवं मिस आर्यकुल आदि में छात्र व छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

आर्यसंस्कृति कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के छात्रों के अलावा रजिस्ट्रार सुरेश तिवारी, डीन राजीव जोहरी, डिप्टी डायरेक्टर अंकिता अग्रवाल, डिप्टी डायरेक्टर आदित्य सिंह (फार्मेसी विभाग) समेत सभी विभाग के शिक्षक उपस्थित रहे। आर्य संस्कृति के सिंगिंग के विजेता उज्जैन हॉउस के आनंद कुमार रहे।

वहीँ अपने डांस में तकशिला हॉउस ने बाजी मारी। वहीं मिस आर्यकुल 2019 का ताज अपर्णा को मिला तो वही आकाश मिस्टर आर्यकुल 2019 बनें।

कॉलेज के निदेशक सशक्त सिंह ने वार्षिकवोत्सव के मौके पर कहा कि वार्षिकवोत्सव आर्योदय केवल हमरे यहाँ का एक इवेंट नहीं है बल्कि ये हमरी एक संस्कृति है। जिसमें हमारे बच्चे अपनी प्रतिभा के हुनर को दर्शाते हैं। जिससे उनका उत्साहवर्धन होता है साथ उनका विकास भी होता है।

साथ ही उन्होंने कहा कि आर्यकुल का उदेश्य केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं है बल्कि अपने छात्रों को इस योग्य बनाना है की वो हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा सके।

Related Articles

Back to top button