उत्तर प्रदेशलखनऊ

आलमबाग डिपो की आय बढ़ाने के लिए कर्मचारियों की बैठक

लखनऊ : प्रदेश में डग्गामार वाहनो के संचालन ने परिवहन निगम की आय को सीधे तौर पर प्रभावित कर रखा है। अधिकारियों द्वारा इन वाहनों  के खिलाफ कार्यवाही न किये जाने से परिवहन निगम की बसों को घाटे में चलना पड़ रहा है। यूपी रोडवेज इम्पलाइज यूनियन के आलमबाग डिपो के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक डिपो अध्यक्ष रूपेश कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में डिपो की आय को बढ़ाने के विचार विमर्श किया गया। रूपेश कुमार ने डिपो की आय को प्रभावित करने वाले सबसे कारण डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग आला अधिकारियों से की है। बैठक में मंत्री शीतल प्रसाद, सत्यप्रकाश सोनकर, राजेन्द्र पाण्डेय, साधना सिंह, रेखा गुप्ता, गीता देवी, प्रमोद वर्मा, रणन्जय सिंह पुत्तन लाल, अशोक कुमार, रामचरन, अजय शुक्ला, रज्जन लाल, ओशामा फरीदी समेत तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button