मनोरंजन

इंगेजमेंट एनिवर्सिरी पर दिव्यांका ने लिखा इमोशनल मैसेज

मुंबई : टीवी की दुनिया में अगर कोई सबसे प्यारा कपल है तो वो है दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया। टीवी की दुनिया का ये ऐसा कपल है जिसके चर्चे खूब होते हैं। जिनको मेड फोर इच अदर भी कहा जाता है। इन दोनों के बीच में है बेइंतहा प्यार। दोनों हमेशा ही प्यार के पलों को इंजॉय करते नजर आ ही जाते हैं। हाल ही में दिव्यांका ने सोशल मीडिया पर एक पिक्चर शेयर की है। इस पिक्चर को दिव्यांका ने सगाई के मौके पर शेयर किया है।

https://www.instagram.com/p/BspzSrihcgt/?utm_source=ig_web_copy_link

दो साल पहले आज ही के दिन इनकी इंगेजमेंट हुई थी। पिक्चर शेयर करते हुए दिव्यांका ने लिखा कि, मेरे जीवन में किए गए # कर्मों के बीच, आपके साथ सबसे अच्छे से तालमेल बिठाते हुए! मेरा सबसे अच्छा निर्णय!  प्यार। मेरी शादी की सालगिरह यह इतना सुंदर है कि हर कोई ब्रह्मांड में केवल दो लोगों के लिए बहुत खास हो सकता है।

https://www.instagram.com/p/BsIFTtjhUw0/?utm_source=ig_web_copy_link

सगाई पर ही दिव्यांका का ये प्यार वाकई ये बयां कर रहा है कि वो पति विवेक से कितना प्यार करती है। बता दें कि, 8 जुलाई 2016 को इन दोंनों की शादी हुई थी। विवेक और दिव्यांका को फैंस का बहुत प्यार मिला है। दिव्यांका ये है मोहब्बतें सीरियल से बहुत पॉपुलर हुईं। जब-जब यह कपल मीडिया के सामने आया यह हमेशा ‘मेड फॉर इच अदर’ लगा। आपकोे बता दें कि विवेक पर अपना दिल हारने वाली दिव्यांका की जिंदगी में विवेक से पहले भी कोई और था।दिव्यांका ने सबसे पहले अपना दिल छोटे पर्दे के एक्टर शरद मल्होत्रा को दिया था।

https://www.instagram.com/p/Bspcsj_FFGc/?utm_source=ig_web_copy_link

इनके बीच लव और रोमांस का सिलसिला करीब 7 सालो तक चला, लेकिन पिछले साल ये जोड़ी एक दूसरे से अलग हो गई जिसकी वजह ये थी कि दिव्यांका चाहती थी जल्द से जल्द शादी करना लेकिन शरद शादी की बजाय अपने करियर पर ध्यान देना चाहते थे, जिसकी वजह ये ये जोड़ी टूट गई। शरद के बाद दिव्यांका की जिंदगी में बहार बनकर आएं विवेक दहिया।

चंडीगढ़ में पले बढ़े विवेक दहिया ने माडलिंग की दुनिया से छोटे पर्दे पर अपनी पहचान सीरियल एक वीर की अरदास वीरा से बनाई। फिर उन्हें सुपरहिट सीरियल ये है मोहब्ब्तें में एसीपी अभिषेक सिंह का रोल मिला और इसी सीरियल की शूटिंग के दौरान वो कब इशिता यानि दिव्यांका के नजदीक आ गए ये उन्हें पता भी नहीं चला। इस तरह बातो मुलाकातों के बाद दिव्यांका और विवेक की नजदीकियां बढ़ी और प्यार हुआ। खैर अब दोनों हैप्पिली मैरिड लाइफ इंजॉय कर रहे है।

Related Articles

Back to top button