मनोरंजन

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी मल्टीस्टारर मूवी टोटल धमाल रिलीज

मुंबई : इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी मल्टीस्टारर मूवी टोटल धमाल रिलीज हो गई है। फिल्म में अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, ईशा गुप्ता, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, बोमन ईरानी, संजय मिश्रा, जॉनी लीवर नजर आएंगे। ये धमाल फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इस फ्रेंचाइजी से अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित और अजय देवगन पहली बार जुड़े हैं। टोटल धमाल में एडवेंचर्स कॉमेडी दर्शकों को गुदगुदाएगी। मूवी के फर्स्ट डे करीब 15 करोड़ का कलेक्शन करने का अनुमान है।

वहीं तेलुगू फिल्म NTR की बायोपिक का दूसरा पार्ट रिलीज हो गया है। इसका टाइटल धमाल 9 जनवरी को रिलीज हुआ था। इसका निर्देशन कृष्ण जागरलामुडी ने किया है। सेकंड पार्ट में नंदमुरी तारक रामाराव के राजनीतिक सफर को दिखाया जाएगा। इसमें नंदमुरी बालाकृष्ण, विद्या बालन, राणा दग्गुबाती, शरद केलकर अहम रोल में दिखेंगे।
‘टोटल धमाल’ को फैंस ने बताया पैसा वसूल फिल्मसोशल मीडिया पर अजय देवगन, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित स्टारर मूवी को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

लोग इसे साल की सबसे बड़ी एंटरटेनर फिल्म और टोटल पैसा वसूल बता रहे हैं।सोशल मीडिया पर फिल्म को जबरदस्त एंटरटेनर, ब्लॉकबस्टर, हिट, हंसी का पिटारा, करो टेंशन का दि इंड, देखो टोटल धमाल जैसे कमेंट्स मिल रहे हैं। धमाल फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी हिट बनेगी ‘टोटल धमाल’टोटल धमाल को लेकर अनुमान है कि ये धमाल और डबल धमाल का रिकॉर्ड तोड़ेगी। धमाल ने घरेलू बाजार में 32.51 करोड़ कमाए थे। वहीं डबल धमाल का भारतीय बाजार में लाइफटाइम कलेक्शन 43.88 करोड़ रुपये था। इस बार नई स्टारकास्ट को शामिल किया गया है। अजय देवगन, माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की एंट्री मूवी को और बड़ा बनाती है।

Related Articles

Back to top button