International News - अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्ड

इजरायली हमले के बाद हमास संघर्ष विराम को राजी 

hamas-israelगाजा/जेरूसलम। इजरायल के मानवीय संघर्ष विराम की अवधि समय से पहले खत्म कर हमला शुरू करने के बाद रविवार को फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास संयुक्त राष्ट्र की ओर से 24 घंटे के संघर्ष विराम समझौते को मानने पर राजी हो गया। इससे पहले शनिवार को संयुक्त राष्ट्र के आग्रह पर इजरायल ने 24 घंटे का मानवीय संघर्ष विराम घोषित कर दिया था लेकिन हमास के हमले जारी रहने के कारण रविवार को उसने फिर से हमले शुरू कर दिए। रविवार को हुए हमलों में पांच फिलिस्तीनी मारे गए। गाजा में हमास मूवमेंट और इजरायली सेना के बीच संघर्ष का रविवार को 2०वां दिन था। संघर्ष आठ जुलाई से शुरू हुआ। इस संघर्ष के दौरान अभी तक 1००० से अधिक फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं। इजराल की तरफ 46 लोग मारे गए हैं जिनमें 43 सैनिक शामिल हैं। हमास के प्रवक्ता सामी अबू जुहरी ने गाजा में एक टेक्स्ट संदेश जारी कर कहा ‘‘संयुत राष्ट्र के हस्तक्षेप और अपने लोगों की हालत पर ध्यान रखते हुए रविवार 2 बजे दिन से फिलिस्तीनी पक्ष 24 घंटे के संघर्ष विराम रखने पर सहमत है।’’ इस संदेश के बाद संघर्ष विराम लागू हो गया। काहिरा में शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने ईद उल-फित्र के मद्देनजर गाजा पप्ती में बिनाशर्त मानवीय संघर्ष विराम का आग्रह किया था। संयुक्त राष्ट्र के आग्रह पर इजरायल की सुरक्षा कैबिनेट ने शनिवार रात 24 घंटे के लिए गाजा में संघर्ष-विराम को मंजूरी दी थी।

Related Articles

Back to top button