लखनऊ

इण्टर-कैम्पस तैराकी प्रतियोगिता में सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस चैम्पियन


लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के तत्वावधान में तीन दिवसीय इण्टर-कैम्पस तैराकी प्रतियोगिता विद्यालय के तरणताल पर सम्पन्न हुई। इस प्रतियोगिता में सी.एम.एस. के सभी कैम्पस के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी तैराकी प्रतिभा का भरपूर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक एवं बालिका दोनों वर्गों की चैम्पियनशिप अपने नाम की।

बालक वर्ग में सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस ने सर्वाधिक 101 अंक अर्जित कर चैम्पियन रहा जबकि 86 अंकों के साथ सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) दूसरे स्थान पर रहा। इसी प्रकार बालिका वर्ग में भी सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस ने 134 अंक अर्जित कर चैम्पियनशिप अपने नाम की जबकि 96 अंकों के साथ सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की अवनिका गोसाई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 गोल्ड मैडल अर्जित किये और व्यक्तिगत चैम्पियन होने का गौरव प्राप्त किया तो वहीं दूसरी ओर बालक वर्ग में सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) के मास्टर शिवांशु गौतम व्यक्तिगत चैम्पियन रहे जिन्होंने 4 गोल्ड मैडल अपने नाम किया।

Related Articles

Back to top button