जीवनशैली

इन आसान उपायों से दूर करे अपने दो मुंहे बालों की समस्या !

प्रदूषण, तवान और कई वजहों से बाल रूखे और ऑइली हो जाते हैं। हालांकि, इन्हें ठीक किया जा सकता है। इसके अलावा जो आपके बालों की खूबसूरती को बिगाड़ते हैं वह हैं दो मुंहे बाल। दो मुंहे बालों से न सिर्फ बाल टूटते हैं बल्कि रूखे भी हो जाते हैं। इनसे बाल नाज़ुक और कमज़ोर दिखने लगते हैं। दो मुंहे बालों की समस्या आम है और इसके पीछे कई कारण भी हैं।

बालों को ज़रूरत से ज़्यादा धोना, बालों पर स्ट्रेटनर, ड्रायर या फिर कर्लर का इस्तेमाल ज़्यादा करना, तेल कम लगाना, गर्म पानी से बाल धोना, बालों को रंगने और पर्मिंग से भी दोमुंहे बालों की समस्या शुरू हो जाती है। हम में से ज़्यादातर लोगों को लगता है कि दोमुंहे बालों का काटने से ये समस्या खत्म हो जाती है, हालांकि ये सच नहीं है।

अगर आप भी दोमुंहे बालों से परेशान हैं और आए दिन हेयरकट नहीं करवा सकतीं तो, हम आपके लिए लाएं हैं ऐसे घरेलू उपाय जिनकी मदद से आपको मिलेंगे लंबे, घने और खूबसूरत बाल।

1. कैस्टर ऑयल, ऑलिव ऑयल और सरसों के तेल को मिक्स करके बालों की जड़ों में क़रीब आधे घंटे तक मसाज करें। फिर इसे पूरे बालों में लगाकर गरम तौलिए से लपेट लें। 2 घंटे बाद बाल धो लें। ऐसा करने से दोमुंहे बालों से छुटकारा मिलता है।

2. अंडे की जर्दी भी है फायदेमंद। एक बाउल में दो अंडे की ज़र्दी में दो बड़े चम्मच ज़ैतून का तेल, बादाम का तेल और शहद मिला लें। इस मास्क को बालों में 30 मिनट के लिए लगा लें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।

3. एवाकाडो का पेस्ट बनाकर बालों पर उसका मास्क बनाकर लगा लें। एवाकाडो का ये मास्क 30 मिनट तक बालों पर लगाकर रखें, फिर बाल धो लें। आप चाहें तो एवाकाडो के मास्क में गरम ज़ैतीन के तेल में भी मिक्स कर सकती हैं। ये मास्क हफ्ते में एक बार लगाएं।

4. एक बाउल में तीन बड़े चम्मच शहद, थोड़ा दही और ज़ैतून का तेल मिलाकर बालों में 25-30 मिनट के लिए लगा लें। उसके बाद धो लें।

5. ताज़ा ऐलोवेरा जेल लें और इसे पीस लें। इसके बाद इसे मास्क की तरह बालों पर 30-40 मिनट के लिए लगा लें। इसके बाद धो लें।

6. दोमुंहे बालों से बचने के लिए तेज़ धूप और तेज़ हवा से बालों को बचाकर रखें। तेज़ धूप और तेज़ हवा में बालों को ढक्कर रखें।

7. दोमुंहे बालों की समस्या से बचने के लिए समय-समय पर बालों को ट्रिम करवाते रहें। हर दो महीने में बालों को ट्रिम करवा सकती हैं।

Related Articles

Back to top button