ज्ञान भंडार

इन गलतियों से शनिदेव होते हैं आपसे नाख़ुश, देते हैं अशुभ फल

अक्सर देखा जाता है कि जब आप किसी नए काम को करने जाते हैं तो आपको कई बार असफलता मिलती है। बार- बार प्रयास करने के बावजूद आप सफल नहीं होते। अंत में आप कहते हैं कि मेरी तो किस्मत ही खराब है जिसकी वजह से असफलता मिल रही है। दरअसल ऐसा नहीं है ज्योतिष शास्त्र में इसका कारण आपकी रोजाना की आदतों की वजह से ऐसा होता है। इसलिए कुछ कामों को करने से आपको बचना चाहिए। व्यक्ति की कुछ आदतों की वजहों से शनि देव नाराज हो जाते है और शुभ फल की जगह अशुभ फल देने लगते हैं।

कई बार देखा गया कि घर में झाड़ू लगाने के बाद उसको इधर- उधर रख दिया जाता है। या फिर पटक कर रख देते हैं। ज्योतिष में ऐसा करने से शनि देव अशुभ प्रभाव देने लगते हैं जिसकी वजह से अक्सर असफलता मिलती है।

जो लोग घर के दरवाजे पर आए किसी भूखे, प्यासे या गरीब आदमी का डांटकर भगा देते हैं शनिदेव उनसे नाराज हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गरीब लोगों के स्वामी शनिदेव है। इसलिए कभी भी गरीबों का अपमान नहीं करना चाहिए। बार-बार असफलता मिलने का यह भी एक कारण है।

जो लोग अपने बल से किसी दूसरे का हक मार लेते हैं शनि देव उनको बहुत परेशान करते हैं। कुछ समय के लिए समय यह अच्छा रहता है लेकिन बाद में इनको इसकी कीमत चुकानी पड़ती है।

जो व्यक्ति भोजन का अपमान करते हैं और थाली में खाना छोड़कर उठ जाते है उन पर शनि देव का अशुभ प्रभाव रहता है।

जिन व्यक्तियों में घर पर चीजों को इधर- उधर फेंकने की बुरी आदतें होती हैं उन पर शनिदेव का नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। शनि के अशुभ प्रभाव से ऐसे व्यक्ति को बार-बार असफलता का सामना करना पड़ता है।

Related Articles

Back to top button