अद्धयात्म

इन चीजों को दान करने से आपका घर हो जाएगा बर्बाद

दान करने से पुण्य मिलता है, लेकिन प्रायः लोग यह नहीं जानते कि अगर गलत चीजों का दान किया जाता है तो कुंडली के अशुभ ग्रहों का असर और ज्यादा बढ़ सकता है। ज्योतिष के अनुसार सूर्य से राहु-केतु तक की स्थितियों के आधार पर किस व्यक्ति को कौन सी चीज का दान नहीं करना चाहिए।
कभी ना करें इन चीजों का दान: 
# अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य मेष राशि में है या सिंह राशि में है तो व्यक्ति लाल या गुलाबी चीजों का, गुड़, आटा, गेहूं, तांबा का दान नहीं करना चाहिए।
# चंद्र वृष राशि में है या कर्क राशि में है तो व्यक्ति को दूध, चावल और चांदी की चीजें, मोती का दान करने बचना चाहिए।
# अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल ग्रह मेष, वृश्चिक या मकर राशि में हो तो मसूर की दाल या किसी अन्य मीठी चीज का दान करने से बचना चाहिए।
# बुध ग्रह मिथुन, कन्या राशि में हो तो व्यक्ति को हरी चीजों का दान करने से बचना चाहिए। जैसे हरे वस्त्र, मूंग की दाल।
# गुरु ग्रह धनु या मीन राशि में हो या कर्क राशि में हो तो व्यक्ति को पीले रंग चीजें दान करने से बचना चाहिए। जैसे सोना, पीतल, केसर, आदि।
# अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र वृष, तुला या मीन राशि में हो तो सफेद चीजें, सुगंधित चीजें, दही, मिश्री, मक्खन, घी, इलायची का दान करने से बचना चाहिए।
# जिन लोगों की कुंडली में शनि मकर, कुंभ या तुला राशि में हो तो उन्हें काली चीजें, लोहा, तेल या अन्य चीजों का दान करने से बचना चाहिए।
# अगर व्यक्ति की कुंडली में राहु कन्या में, वृष या मिथुन राशि में हो तो नीली, भूरी चीजों का दान करने से बचना चाहिए।
# जिस व्यक्ति की कुंडली केतु मीन, वृश्चिक या धनु राशि में हो तो व्यक्ति को भूरे वस्त्र, कंबल, तिल या तिल से निर्मित चीजें दान नहीं करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button