पर्यटन

इन देशों मे जेब पर असर पड़े बगैर ले घूमने का भरपूर आनंद…

दुनिया की सैर की शुरुआत एशिया की कुछ खूबसूरत जगहों से करते हैं जहां पर आप कम बजट में ही आनंद के पल गुजार सकते हैं। ऐसी जगहों में कौन नहीं जाना चाहेगा जहां कम पैसों में ही ट्रैवलिंग का भरपूर मजा लिया जा सके। आज हम आपको ऐसे 5 देशों के बारें में जानकारी देने जा रहें हैं, जहां पर आप सस्ते बजट में घूम सकते हैं.

नेपाल-
आपके लिए नेपाल जाने से सस्ता किसी भी देश का टूर नहीं हो सकता है। भारतीय पर्यटक तो बड़ी संख्या में नेपाल का दौरा करते रहते हैं। भारतीय सीमा से सटे होने के कारण यहां जाना बेहद ही आसान है। प्राकृतिक नजारों से भरा यह पहाड़ी देश हिमालय की तराई में बसा है और बेहद ही सुंदर है।

थाइलैंड-
आप अगर लो बजट में घूमने का पूरा आनंद लेना चाहते हैं तो आपके लिए थाइलैंड सबसे उपयुक्त जगह है। यह एक ऐसा देश है जहां कम बजट में आप अधिक सैर-सपाटा और इंजाॅयमेंट कर सकते हैं। खूबसूरत और साफ-सुथरे बीचों के लिए मशहूर इस देश की थाई मसाज दुनिया में सबसे अधिक फेमस है। नाइट पार्टीज के शौकिन लोगों का तो यहां दिल लगना तय है क्योंकि यहां कि पार्टियां गजब की होती हैं।

भूटान-
भूटान को दुनिया का सबसे खुशहाल देश कहा जाता है। आप यहां कम बजट में आसानी से घूम सकते हैं। सुंदर सांस्कृतिक विरासत से भरपूर यह देश नीलें साफ आसमान, क्रिस्टल क्लीन वाॅटर और फुल ऑफ ग्रीनरी के लिए जाना जाता है। सस्ते में खूबसरती का भरपूर आनंद लेना चाहते हैं तो तैयारी कर लें भूटान जानें की।

श्रीलंका-
द्वीप देश श्रीलंका खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के लिए जाना जाता है। इस देश के धार्मिक मायने भी है। रामायण काल में इस देश को सोने की लंका के नाम से जाना जाता था। भगवान राम ने यहां रावण का वध किया था। घूमने के लिहाज से ये देश उपयुक्त है क्योंकि यहां पर आपकी जेब पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। भारी मात्रा में भारतीय सैलानी श्रीलंका जाते रहते हैं।

इंडोनेशिया-
इंडोनेशिया एशिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक है। खूबसूरत होने के साथ ही यह एशिया के सबसे सस्ते देशों की लिस्ट में भी शुमार है। यहां की प्राकृतिक और भौतिक सुंदरता देखकर आप दिल खुश हो जाएगा। शंघाई यहां के महंगे देशों में शुमार है, आप इस शहर को छोड़ अपने बजट के हिसाब से ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button