जीवनशैली

इन 4 कारणों की वजह से लड़को का आता है बड़ी उम्र की लड़कियों पर दिल

‘न उम्र की सीमा हो, न जन्म का बंधन हो’… सच में यह गीत आजकल के युवाओं पर बखूबी जंच रहा है। एक जमाना था, जब शादी करने के लिए लड़की हमेशा लड़के से छोटी होती थी, लेकिन अब यह जमाना बदल रहा है, क्योंकि वाकई प्यार में उम्र की कोई सीमा नहीं होती है। प्यार तो कभी भी किसी से भी हो सकता है। आज प्यार करने से पहले लड़के लड़कियों की उम्र नहीं पूछते हैं, बल्कि उनका दिल देखते हैं। अगर उन्हें लड़की का दिल अच्छा लगा तो वे उम्र की परवाह किये बिना उसका साथ बखूबी देते हैं।इन 4 कारणों की वजह से लड़को का आता है बड़ी उम्र की लड़कियों पर दिल

इंटेलिजेंसी

लड़को को खुद से बड़ी लड़कियां इसलिए पसंद आती है, क्योंकि बड़ी उम्र की लड़कियों में अपने पार्टनर से ज्यादा दिमाग होता है। इसलिए लड़कों को खुद से बड़ी लड़कियां अपनी तरफ खींचती है।  दरअसल, बड़ी उम्र की लड़कियां अपने पार्टनर को  अच्छे से समझ पाती है, जिसकी वजह से लड़के बड़ी उम्र की लड़कियों को डेट करना पसंदं करते हैं।

आत्मविश्वास

बड़ी उम्र की लड़कियों में आत्मविश्वास की कमी नहीं होती है, क्योंंकि वो लड़कियां खुद को दूसरों से बेहतर मानने लगती है, जिसकी वजह से उनमें आत्मविश्वास की कमी नहीं होती है। यही वजह होती है कि लड़को को खुद से बड़ी लड़कियां पसंद आती है, क्योंकि लड़को आत्मविश्वास से भरी लड़कियां पसंद आती हैं।

रिश्ते को लेकर गंभीर

बड़ी उम्र की लड़कियों में हर रिश्ते को निभाने की खूबी होती है, जिसकी वजह से वो हर रिश्ते को ईमानदारी से निभाती है। इसलिए लड़को को खुद से बड़ी लड़कियां पसंद आती है, क्योंंकि लड़कों की यह ख्वाहिश होती है कि उनकी पार्टनर उनके रिश्ते को लेकर हमेशा सीरियस रहे। बड़ी लड़कियां अपने पार्टनर को हमेशा खुश रखती हैं, जिसकी वजह से लड़को को अपने से बड़ी लड़कियां पसंद आती हैं।

भावनात्मक

लड़को को खुद से बड़ी लड़कियां इसलिए पसंद आती है, क्योंकि वो भावनात्मक रूप से बहुत ही ज्यादा मजबूत होती है। दरअसल, बड़ी उम्र की लड़कियां छोटी छोटी बात पर इमोशनल नहीं हुआ करती है। बड़ी उम्र की लड़कियों में मैच्योरिटी काफी होती है। इस बात का जिक्र खुद निक जोनस ने इंटरव्यू में कहा था कि वे प्रियंका की खूबसूरती पर नहीं, बल्कि इन सभी कारणों पर फिदा हैं। साथ ही आपको बता दें कि निक जोनस प्रियंका से भी बड़ी लड़कियों को डेट कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button