अन्तर्राष्ट्रीय

इमरान खान की तीसरी शादी भी मुश्किल में: तीसरी पत्नी बुशरा लौटी अपने घर…

 पाकिस्तान के तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान की तीसरी शादी भी अब मुश्किल में नजर आ रही है। दरअसल उनकी तीसरी पत्नी बुशरा मानेका पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी के पालतू कुत्ते को लेकर घरेलू विवाद के बाद अपने घर वापस लौट आई है।इमरान खान की तीसरी शादी भी मुश्किल में: तीसरी पत्नी बुशरा लौटी अपने घर...

कुत्ता बना वजह

टाइम्स ऑफ इस्लामाबाद की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान के पालतू कुत्ते जिन्हें शुरुआत में मानेका ने अपने आदेश पर घर से बाहर कर दिया था बताया जाता है कि वे कुत्ते वापस घर लौट आए और घर में चारों ओर घूमते दिखाई दे रहे हैं। इमरान खान की तीसरी पत्नी बुशरा को ये सब पसंद नहीं है। 

यद्यपि इमरान खान ने अपने ‘शेरू’ कुत्ते को घर से बाहर किए जाने के अफवाहों को खारिज कर दिया था। उनका कहना था कि कुत्ते की कुछ सालों पहले ही मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक घर में कुत्ते की उपस्थिति से मानेका को उनके धार्मिक गतिविधियों में बाधा पैदा होती थी। जिसके कारण वह कुत्ते को घर से बाहर निकालना चाहती थी। 

घर में कुत्ते की उपस्थिति से मानेका को उनके धार्मिक गतिविधियों में बाधा पैदा होती थी। जिसके कारण वह कुत्ते को घर से बाहर निकालना चाहती थी।

इस्लामाबाद (एएनआई)। पाकिस्तान के तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान की तीसरी शादी भी अब मुश्किल में नजर आ रही है। दरअसल उनकी तीसरी पत्नी बुशरा मानेका पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी के पालतू कुत्ते को लेकर घरेलू विवाद के बाद अपने घर वापस लौट आई है।

कुत्ता बना वजह

टाइम्स ऑफ इस्लामाबाद की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान के पालतू कुत्ते जिन्हें शुरुआत में मानेका ने अपने आदेश पर घर से बाहर कर दिया था बताया जाता है कि वे कुत्ते वापस घर लौट आए और घर में चारों ओर घूमते दिखाई दे रहे हैं। इमरान खान की तीसरी पत्नी बुशरा को ये सब पसंद नहीं है। 

यद्यपि इमरान खान ने अपने ‘शेरू’ कुत्ते को घर से बाहर किए जाने के अफवाहों को खारिज कर दिया था। उनका कहना था कि कुत्ते की कुछ सालों पहले ही मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक घर में कुत्ते की उपस्थिति से मानेका को उनके धार्मिक गतिविधियों में बाधा पैदा होती थी। जिसके कारण वह कुत्ते को घर से बाहर निकालना चाहती थी। 

 इन कारणों की भी है चर्चा

यह भी कहा जा रहा है कि बुशरा मानेका की पिछली शादी से हुआ बच्चा भी इमरान के निवास पर लंबे समय से रह रहा था। जबकि एक बार बीच में कहा गया था कि मानेक का कोई परिवारिक सदस्य लंबे समय तक इमरान के निवास पर नहीं रह सकता है।

यह भी बताया जा रहा है कि इमरान की बहन भी काफी समय से उनके घर पर रह रही थी और सक्रिय रूप से घर के नवीकरण कार्यों में हिस्सा ले रही थीं, जिसे मानेका ने कभी नहीं पसंद किया।

आखिरकार इमरान खान ने फरवरी माह में तीसरी शादी रचाई। ट्वीट के माध्यम से पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआइ) के प्रमुख इमरान खान ने तीसरी शादी की पुष्टि की थी। उन्होंने बुशरा मानेका से पूरे रीति-रिवाज के साथ निकाह किया है।

कौन है बुशरा मानेका

बुशरा मानेका एक आध्यात्मिक गुरु हैं। उन्होंने लाहौर के एचिसन कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने इससे पहले खवार फरीद मानेका से शादी की थी, जो इस्लामाबाद में सीनियर कस्टम ऑफिसर थे। कुछ साल पहले वे खवार फरीद मानेका से अलग हो गईं। वे मूल रूप से दक्षिणी पंजाब से हैं। बुशरा के 5 बच्चे हैं, जिनमें 2 बेटे और 3 बेटियां हैं।

 
 

Related Articles

Back to top button