International News - अन्तर्राष्ट्रीय

इराक: अज्ञात बंदूकधारी के हमले में 3 पुलिसकर्मी समेत 25 लोगों की मौत

इराक की राजधानी बगदाद में एक अज्ञात बंदूकधारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं जिसमें तीन पुलिसकर्मी समेत 25 लोगों की मौत हो गई और 130 से अधिक लोग घायल हो गए। स्वास्थ्य और सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह हमला एक अक्तूबर को हुए हमले से अधिक घातक था।

सरकार के लिए ये प्रदर्शन एक बड़ी चुनौती बन कर उभरा है। प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षाबलों द्वारा प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया, इससे भारी जनहानि होती है। यह गोलीबारी शनिवार सुबह के शुरुआती कुछ घंटों तक जारी रही।

Related Articles

Back to top button