अजब-गजब

इस कपल ने मृत मां के पेट से निकालकर बचाई कंगारू के बच्‍चे की जान

एक कपल को रोड के पास एक मादा कंगारू पड़ी दिखी। जिसे देख वह तुरंत उसकी मदद करने के लिए उसके पास गए। जैसे वे दोनो उसके पास पहुंचे तब उन्हें मालूम हुआ कि मादा कंगारू मर चुकी है। जिसके बाद उन्होंने उसके पाउच को चेक किया। और उन्हें एक नन्हा बेबी कंगारू मिला। बेबी कंगारू को बचाने के लिए उन्होंने खुद मृत मादा कंगारू के पेट में हाथ डाल कर उसे निकाला।

कपल ने बेबी कंगारू को उसकी मृत मां के पेट से निकालने के अद्भुत क्षण को कैमरे में कैद कर लिया। इस वीडियो क्लिप में आप आदमी को कंगारू के पेट में हाथ डाल कर बच्चा निकालते हुए देख सकते हैं। इस सब के बीच सबसे खास बात ये है कि इसके बाद उस नन्हे बेबी कंगारू को बचा लिया गया।

बाद में इस शख्स ने सोशल मीडिया पर बताया कि वो और उसकी पत्नी, अकसर रोड पर घायल जानवरों की मदद करने के लिए रुक जाते हैं। उस दिन भी ऐसा ही हुआ। उसने ये भी बताया कि ये पहली बार नहीं है, जब उसने किसी बेबी कंगारू की जान बचायी हो।

अगले पेज पर देखें वीडियो:

 

Related Articles

Back to top button