Uncategorized

इस करवा चौथ अपने पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं राशि अनुसार पहने कपड़े

करवा चौथ का व्रत इस बार 17 अक्टूबर को पड़ रहा है। यह व्रत सुहागन स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। अगर आप भी इस करवा चौथ पर अपने पति की लंबी उम्र के लिए रख रही है व्रत तो अपनी राशि के हिसाब से करें कपड़ों का चुनाव।

मेष राशि
मेष राशि की महिलाओं के लिए करवा चौथ की पूजा के समय लाल और गोल्डन रंग के कपड़े पहनकर पूजा करना शुभ रहेगा।

वृष राशि
वृष राशि की महिलाओं के लिए करवा चौथ पर सिल्वर और लाल रंग सबसे शुभ माना जाता है। इस रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से उनके लिए पति के प्यार में कभी कमी नहीं आती है।

मिथुन राशि
इस राशि की महिलाओं को हरे रंग की साड़ी और हरे-लाल रंग की चूड़ियां पहनकर चांद का दीदार करना चाहिए। ऐसा करने से उनके पति की आयु लंबी होती है।

कर्क राशि
कर्क राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर लाल-सफेद रंग की साड़ी के साथ रंग-बिरंगी चूडि़यां पहनकर पूजा करनी चाहिए और भोग में सफेद बर्फी का उपयोग करना चाहिए। ऐसा करने से पति का दोगुना प्यार मिलता है।

सिंह राशि
इस राशि की महिलाओं के पास कई विकल्प मौजूद हैं। ये महिलाएं लाल, संतरी, गुलाबी और गोल्डन रंग के कपड़े पहनकर पूजा कर सकती हैं। ऐसा करने से भगवान उन पर जल्दी प्रसन्न होते है और वैवाहिक जीवन में हमेशा प्यार बनाएं रखते है।

कन्या राशि

इस राशि वाली महिलाएं लाल-हरी या फिर गोल्डन कलर की साड़ी पहनें तो उनके वैवाहिक जीवन में मधुरता और बढ़ जाएगी।

तुला राशि
इस राशि की महिलाओं को पूजा करते समय लाल, सिल्वर-गोल्डन रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस रंग के कपड़े उनके लिए बेहद शुभ हो सकते हैं। ऐसा करने पर पति का साथ और प्यार दोनों हमेशा बने रहेंगे।

वृश्चिक राशि
इस राशि की महिलाएं लाल, मैरून या गोल्डन रंग की साड़ी पहनकर पूजा करें तो पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ जाएगा।

धनु राशि
इस राशि की महिलाएं पीले या आसमानी रंग के कपड़े पहनकर पति की लंबी उम्र की कामना करें तो भगवान उन पर प्रसन्न हो जाएंगे।

मकर राशि
मकर राशि की महिलाओं के लिए सबसे शुभ रंग है इलेक्ट्रिक ब्लू। इस रंग के कपड़े पहनकर चांद की पूजा करने से मनचाही मुराद पूरी हो सकती है।

कुंभ राशि
ऐसी महिलाओं को नेवी ब्लू या सिल्वर कलर के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। इससे उनके गृहस्थ जीवन में सुख शांति बनी रहेगी और पति-पत्नी के बीच प्यार भी बढ़ता है

मीन राशि
इन महिलाओं को लाल रंग या फिर गोल्डन कलर या दोनों मिक्स कलर के कपड़े पहनना शुभ होता है। ऐसा करने से वह अखंड सौभाग्यवती बनी रहेंगी।

Related Articles

Back to top button