अजब-गजब

इस कैदी ने जेल में काट डाला अपना प्राइवेट पार्ट, मच गया हडकंप

राजस्थान के बाड़मेर जिला कारागाह में एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे सारे पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। कैदी की हालत देखकर जेल प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। क्योंकि किसी ने इस कैदी का गुप्तांग काट दिया। हालांकि बाद मे जांच में सामने आया कि यह काम खुद कैदी ने ही किया है। घटना के बाद आरोपी कैदी को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार जारी है।

जेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार कैदी हसन खान को बाडमेर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने पाया कि उसके गुप्तांग पर ब्लेड से काटने के गहरे घाव है, मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार केदी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुछताछ में कैदी ने बताया कि वह जेल प्रशासन से नाराज था जिसके चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया है। उसने बताया कि जेल प्रशासन काफी दिनों से उसके साथ सही व्यवाहर नहीं कर रहा था।

उसे सबके अंत में खाना दिया जाता था, जिससे वह प्रशासन को सबक सिखाना चाहता था। कैदी के इस कारनामें के बाद अन्य कैदियों में हड़कंप मच गया और उन्होंने जेल प्रशासन को घटना की जानकारी दी। जहां जानकारी के बाद जेल प्रशासन सकते में आया और उन्होंने लहुलुहान कैदी को अस्पताल पहुंचाया।

वहीं कैदी को लेकर जेल प्रशासन का कहना है कि कैदी का आचरण सही नहीं है इसी के चलते उसे अलग कैदियों से अलग रखा जाता है। खान नहीं देने की बात गलत है यह कैदी की मनगंढत कहानी है।

सभी बॉलीवुड तथा हॉलीवुड मूवीज को सबसे पहले फुल HD Quality में देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

Related Articles

Back to top button