स्वास्थ्य

इस तरह के आहार दिलाएंगे आपको पीरियड्स के दौरान महिलाओं को मिलेगा फायदा

महिलाओं के जीवन क्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं पीरियड्स (मासिक धर्म) जो कि एक नियत समय के बाद आता हैं। इस समय के दौरान महिलाओं को अपनी सफाई और स्वास्थ्य का बहुत ध्यान रखने की जरूरत होती हैं अन्यथा कमजोरी आने लगती है। हाल ही हुए एक रिसर्च के मुताबिक़ महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए फलों और सब्जियों को खाने की सलाह दी गई है। यह अध्ययन मेनोपॉज जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

पीरियड्स के दौरान महिलाओं के हार्मोन्स में बदलाव आने की वजह से भयंकर दर्द होता है। ऐसे में नए अध्ययन में पीरियड्स के दौरान महिलाओं को क्या चीजें खानी चाहिए ताकि उनका स्वास्थ्य ठीक रहे और इस दौरान होने वाले कष्ट से भी बचा जा सके, यह बताया गया है। यह अध्ययन उत्तरी अमेरिका के मेनोपॉज सोसायटी ने किया है। इसमें बताया गया है कि पीरियड्स के दौरान महिलाओं को किस तरह की जीवनशैली अपनानी चाहिए ताकि मासिक धर्म के लक्षणों से बचा जा सके। पीरियड्स के दौरान महिलाएं क्या खाना खा रही हैं ये भी उनके सेहत को प्रभावित करता है।

इससे पहले के अध्ययनों में बताया गया है कि पीरियड्स के दौरान महिलाओं की डाइट प्लान एस्ट्रोजन उत्पादन में महत्वूर्ण भूमिका निभा सकती है। यह उनके मेटाबॉलिज्म और पीरियड्स के लक्षणों को प्रभावित करती है। महिलाओं के मासिक धर्म पर हुए विभिन्न अध्ययनों के विश्लेषण के बाद वैज्ञानिकों का कहना है कि सब्जियां, फल, अनाज और नट्स महिलाओं में रजोनिवृत्ति के लक्षणों और शिकायतों को कम करने से जुड़े हुए हैं।

Related Articles

Back to top button