ऑटोमोबाइल

इस बाइक ने उड़ा दिए सबके होश, फुल चार्ज होने पर 156 km चलती है

अगर साल 2019 को इलेक्ट्रिक व्हीकल का साल कहा जाए तो शायद इसमें कोई सोचने वाली बात होगी। इस साल कंपनियों ने कई शानदार इलेक्ट्रिक कार से लेकर इलेक्ट्रिक बाइक्स तक को लॉन्च किया। ऐसे में आज हम आपके लिए एक ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक लेकर आए हैं, जो स्मार्टफोन से कनेक्ट हो जाती है। इसके अलावा यह माइलेज के मामले में भी काफी किफायती है। हम बात कर रहे हैं। देश की सबसे पहली इलेक्ट्रिक बाइक Revolt RV 400 की जिसमें कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। आज हम आपको इस बाइक की कीमत से लेकर इसके स्पेसिफिकेशन्स तक के बारे में बताएंगे।

मोड्स- Revolt RV 400 में बेहतर राइडिंग एक्सपीरियंस के लिए तीन राइडिंग मोड्स मिलते हैं। इनमें ECO, Normal और Sport शामिल है।

रेंज- Revolt RV 400 में आपको 156 किलोमीटर का रेंज मिलता। आसान भाषा में कहें तो यह इलेक्ट्रिक बाइक एक बार फुल चार्ज होने पर 156 किलोमीटर तक बिना रुके चलती है।

मोड्स- Revolt RV 400 में आपको तीन राइडिंग मोड्स मिलते हैं। ECO मोड में 45 Kmph की टॉप स्पीड और 180 km का रेंज। Normal मोड में 65Kmph की टॉप स्पीड और 110 km का रेंज। Sport मोड में 65Kmph की टॉप स्पीड और 80 km का रेंज मिलता है।

मोटर और बैटरी- Revolt RV 400 में 3kW का इलेक्ट्रिक मोटर दिया है। वहीं, इसमें 72V, 3.24KWh की लिथियम-ऑयन बैटरी दी गई है।

चार्जिंग- Revolt RV 400 चार घंटे से भी कम समय में फुल चार्ज हो जाती है।
टॉप स्पीड- Revolt RV 400 सड़कों पर 85 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से दौड़ लगा सकती है।
ग्राउंड क्लियरेंस- Revolt RV 400 का ग्राउंड क्लियरेंस 215 मिलीमीटर है।

वजन- Revolt RV 400 का वजन 108 किलोग्राम है।

कीमत- Revolt RV 400 की एक्स-शोरूम कीमत 98,999 रुपये है। हालांकि, इसमें रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस, स्मार्टकार्ड और 3 साल के लिए 4G कनेक्ट्रिविटी के लिए वन टाइम पेमेंट जैसे अतिरिक्त शुल्क देने होंगे।हालांकि, इसे आप 3499 रुपये प्रति माह (37 महीने तक) के प्लान में भी खरीद सकते हैं। यानी Revolt RV 400 के स्टेंडर्ड वेरिएंट को खरीदने के लिए आपको 37×3499= 129,463 रुपये देने होंगे। जबकि, इसके प्रीमियम वेरिएंट के लिए आपको 37×3999= 147,963 रुपये देने होंगे।

ब्रेकिंग- Revolt RV 400 में आपको ड्यूल डिस्क सेटअप मिलता है। इसके फ्रंट में 240 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में भी आपको 240 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक मिलता है।
सेफ्टी- Revolt RV 400 में सेफ्टी के लिए कॉम्बिनेशन ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) के साथ रिजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम (RBS) जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button