अद्धयात्मजीवनशैली

इस बार धनतेरस पर अपनी राशि अनुसार खरीदें सामान, हो जाएंगे धनवान

ज्योतिष डेस्क : प्रकाश पर्व दीपावली के दो दिन पहले धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस दिन धनवंतरी की पूजा की जाती है और आभूषण खरीदे जाते हैं। कहा जाता है की इस दिन सामान खरिदने से उसका दोगुना फल प्राप्त होता है। इस साल 5 नवंबर को धनतेरस पड़ रहा है। वैसे तो इस दिन खरीदा गया सामान दोगुना फल देता है लेकिन पंडित रमाकांत मिश्रा के अनुसार बताया गया है की यदि इस दिन राशि अनुसार सामान खरीदा जाए तो बहुत ही शुभ माना जाएगा। इससे धन में वृद्धि व बरकत बनी रहती है। धनतेरस के दिन धन के देवता कुबेर खरीदे गए बरकत का आशीर्वाद देते हैं। धनतेरस के दिन धातु की चीज़, सोने के आभूषण, चांदी के सिक्के, आदि सामान को खरीदा जाता है।
मेष राशि: इस राशि के जातक धनतेरस के दिन सोने के सिक्के या फिर तांबे की कोई वस्तु खरीदें, इस धातु का सामान खरिदना आपके लिए बहुत ही शुभ माना जाएगा। इससे आपको लाभ भी प्राप्त होंगे।
वृषभ राशि: इस राशि के जातक धनतेरस वाले दिन चांदी की वस्तुएं खरीद सकते हैं, इससे आपको स्थिर लक्ष्मी प्राप्त होगी। यदि चांदी की वस्तु नहीं तो आप इलेक्ट्रॉनिक सामान, वस्त्र और वाहन भी खरीद सकते हैं।
मिथुन राशि: इस राशि के लोगों को कपड़े खरीदना बहुत लाभ पहुंचाएगा, इसके अलावा आप चांदी के सिक्के और आभूषण, हीरे के आभूषण, चांदी के पात्र भी खरीद सकते हैं।
कर्क राशि: इस राशि के जातक धनतेरस के दिन सोने के आभूषण खरीदें, इसके अलावा आप ताबें के बर्तन, सोने के सिक्के और आभूषण भी खरीद सकते हैं, अत्यंत ही शुभकारी साबित होगा।
सिंह राशि: सिंह राशि वाले जातक सोने के सिक्के, सोने के आभूषण या फिर ताम्र के फूल खरीद सकते हैं, यदि यह नहीं खरीदना चाहते तो आप धार्मिक पुस्तक और कलम भी खरीद सकते हैं, शुभ रहेगा।
कन्या राशि: इस राशि के जातकों को धनतेरस के दिन वस्त्र खरीदना सुभ रहेगा, वस्त्र में भी हरे रंग के वस्त्र खरीदें बहुत ही लाभकारी रहेगा। चांदी के सिक्के, हीरा, वाहन तथा चांदी के पात्र खरीदना शुभ रहेगा।
तुला राशि: इस राशि के लिए धनतेरस के दिन वाहन खरीदना लाभदायक रहेगा, यह आपके लिए शुभ साबित होगा। इसके अलावा आप चांदी तथा हीरे के सामान भी खरीद सकते हैं।


वृश्चिक राशि: इस रासि के जातक धनतेरस के दिन जमीन या मकान खरीदने की तारीख इसी दिन तय करें। ताबें के पात्र तथा पूजा घर के सामान खरीदें। स्वर्ण आभूषण क्रय करना शुभ फलदायी है।
धनु राशि: धनु राशि वाले जातक धनतेरस पर धार्मिक पुस्तक खरीदें। स्वर्ण के सिक्के और आभूषण का क्रय करें। फूल के पात्र लें, वाहन भी क्रय कर सकते हैं।
मकर राशि: मकर राशि वाले जातक इस दिन लोहे के सामान खरीदें, इसके अलावा आप इलेक्ट्रॉनिक सामान भी खरीद सकते है। वाहन खरीदना भी आपके लिए शुभ साबित होगा। चांदी और हीरे के आभूषण खरीदना शुभकारी है।
कुंभ राशि: इस राशि के जातक इस दिन लोहे का सामान खरीदें, इलेक्ट्रानिक सामान लें। स्टील के बरतन खरीदें। चांदी और हीरे के आभूषण क्रय करना शुभ फल प्रदान करेगा।
मीन राशि: आप इस धनतेरस पर धार्मिक पुस्तकें खरीद सकते हैं, पुस्तकों के अलावा आप सोने के आभूषण तथा सिक्के खरीदें। तांबे और फूल के खरीदना भी लाभकारी रहेगा। जमीन या मकान के भी खरीदने की शुभ तिथि है।

Related Articles

Back to top button