अजब-गजब

इस महिला के पैरों में खून की जगह है ऐसी चीज, जिसे देख डॉक्टर भी हैं हैरान

इस महिला के पैरों में खून की जगह है ऐसी चीज, जिसे देख डॉक्टर भी हैं हैरान …अक्सर हमें ऐसी अजीबोगरीब घटनाओं के बारे में पता चलता है कि हम लोगों का उन खबरों पर यकीन करना बेहद ही मुश्किल हो जाता है। हालांकि हकीकत को हम चाह कर भी झुठला नहीं सकते। जी हां, दरअसल एक ऐसी खबर सामने आई है जिनको सुनकर डॉक्टर भी अचंभे में पड़ गए हैं।

खून नहीं बल्कि इस लड़की के पांव से निकलती है कुछ ऐसी चीज, जिसे जानकर हैरान रह जाएंगे आप
दरअसल एक ऐसा वाकया सामने आया है जिसके अनुसार एक महिला के पांव से कीले निकल रही है और इसके पीछे का पूरा माजरा डॉक्टर भी नहीं समझ पा रहे हैं।

दरअसल फतेहपुर खागा के सेमरहा गांव की अनुसुइया के पैर से 5 साल से बिना नोक की दो से ढाई इंच लंबी लोहे की कीलें निकल रही हैं। जाहिर है कि 5 साल से इनकी चुभन से युवती परेशान है। पहले तो कभी-कभार ही ऐसा हो रहा था। इधर, सप्ताह में एक या दो बार यह वाक्या हो रहा है। डॉक्टर भी नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर चक्कर क्या है।

बता दें कि अनुसुइया के पिता कील निकलने वाली घटना के कुछ दिन बाद से साधु वेश धारण कर घर छोड़ चुके हैं। वहीं मां बचपन में ही गुजर गई थी। अब अनुसइया इकलौते भाई अवधेश और भाभी प्रेमकली के साथ रहती है।

मालूम हो कि सबसे पहले 5 मई 2012 को उसका घुटने के नीचे बायां पैर पका, फिर लोहे की एक कील असहनीय दर्द के साथ बाहर निकली। अब तो ऐसा अक्सर होता है।

जब अनुसुइया को सदर अस्पताल लाया गया तो यहां के डाक्टरों ने कानपुर के हैलट रेफर किया। दरअसल सदर अस्पताल के फिजीशियन डॉ केके पांडेय ने कहा कि लोहे से टिटनेस होता है। अगर युवती के शरीर से 5 साल से लोहे की कीलें निकल रहीं हैं, तो यह घटना किसी अजूबे से कम नहीं।

उधर, हैलट के सर्जरी विभाग के हेड डॉ संजय काला ने भी इस संबंध में अपने विचार रखे हैं। उनके अनुसार एक्सरे में पैरों के अंदर तमाम कीलें दिख रही हैं। दरअसल अनुसुइया की बीमारी सुनकर डॉक्टर हैरत में है। महिला के पैरों में इतनी कीलें कहां से आ रहीं हैं फिलहाल यह एक रहस्य बना हुआ है

Related Articles

Back to top button