दिल्लीराष्ट्रीय

ईशा अम्बानी ने किया आनंद से अपने प्यार का इज़हार, कहा – तेरे बिना ना लग दा जी…VIRAL हुआ वीडियो

मुकेश अंबानी की एकलौती बेटी ईशा अंबानी की शादी पीरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से हो रही है।

नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की एकलौती बेटी ईशा अंबानी की शादी पीरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से हो रही है। ये शादी धूमधाम से राजस्थान के उदयपुर में मौजूद ओबरॉय उदय विला और सिटी पैलेस में हो रही है। इस शादी में शामिल होने के लिए पूरा बॉलीवुड उदयपुर पहुंच चुका है। शाहरुख खान, गौरी खान, सलमान खान, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास, वरुण धवन, करिश्मा कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, विद्या बालन, अनिल कपूर, सुनीता कपूर जैसे तमाम स्टार्स पहुंच चुके हैं।

https://www.instagram.com/p/BrNMW2CnTUe/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

शादी से पहले हुई संगीत सेरेमनी में ऐसा कोई स्टार नहीं जिन्होंने अपनी डांस परफॉर्मेंस से धूम ना मचाई हो। जहां रणवीर सिंह अरे ओ जुम्मा…मेरी जानेमन गाने पर दीपिका के साथ नाचते दिखे। वहीं, ऐश और अभिषेक दिल धड़कने दो फिल्म के गाने छन-छन बोले अमृतसरिया चूड़ियां पर झूमते दिखे। लेकिन बॉलीवुड स्टार्स को पछाड़ खुद अंबानी परिवार ने ऐसा डांस किया कि सबकी नज़रे वहीं टिक गईं। एक तरफ नीता अंबानी ने भगवान कृष्ण के गाने पर अपनी खास परफॉर्मेंस दी, वहीं, पहली बार खुद दुल्हन ईशा अंबानी अपने होने वाले पति आनंद पीरामल के लिए रोमांटिक अदांज़ में खूबसूरत परफॉर्मेंस देती नज़र आईं।

https://www.instagram.com/p/BrMQg_Jnqrx/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

बता दें, ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की सगाई इसी साल सितम्बर में इटली के लेक कोमो में हुई, जिसमें प्रियंका चोपड़ासमेत कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए थे। इसी लेक कोमो पर हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी शादी की, वहीं, ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी 12 दिसम्बर को मुम्बई में अंटालिया में होनी है। निक जोनास ने अपने सूट पर लिखवाया ‘मेरी जान’, तो प्रियंका ने वेडिंग गाउन पर जड़वाया ‘ओम नम: शिवाय’​।

Related Articles

Back to top button