उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड : पंचायत चुनाव में जीत की तैयारियों में जुटी युवा कांग्रेस

उत्तराखंड युवा कांग्रेस आगामी पंचायत चुनावों में मजबूती से अपना दावा पेश करने की तैयारी कर रही है। हालांकि प्रदेश युकां में गुटबाजी भी हावी है।

राजपुर रोड स्थित राजीव भवन में यूथ कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इसमें युवा कांग्रेस ने नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर गुट के ही ज्यादातर नेता पहुंचे। हालांकि बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विक्रम रावत ने भी प्रतिभाग किया।

बैठक में राज्य के गंभीर मुद्दों और प्रदेश सरकार की विफलताओं पर चर्चा की गई। साथ ही प्रदेश सरकार की नाकामियों को जनता तक ले जाने व संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई।

वक्ताओं ने कहा कि विधानसभा, जिला व ब्लॉक स्तर पर युकां नियमित जनता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करेगी। जो नेता युवा कांग्रेस की नीतियों पर काम करेगा उसे आगामी पंचायत चुनाव में प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया जाएगा।

युकां के राष्ट्रीय सचिव प्रदेश प्रभारी अंकुर वर्मा ने संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में युकां के राष्ट्रीय संयोजक सोनू हसन, प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत प्रिंस, प्रदेश सचिव रवि बिष्ट, प्रदेश महासचिव अभिमन्यु डंगवाल, प्रदेश मीडिया संयोजक विकास नेगी, डॉ. सुष्मिता पंत, विशाल नेगी, अब्दुल कादिर, सुमित खन्ना आदि मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button