State News- राज्यउत्तराखंड

उत्तराखंड में फिर कटी लड़की की चोटी, लेकिन इस बार हुआ कुछ अलग

उत्तराखंड में चोटी कटने के एक और मामले ने सनसनी फैला दी। लेकिन यह घटना पहली हुई घटनाओं से थोड़ा अलग है। जानिए, पूरी बात खबर में…
घटना पौड़ी गढ़वाल जनपद के कोटद्वार की है। बीती सुबह सतेंद्र नगर कौड़िया निवासी एक युवती की चोटी कटने का मामला प्रकाश में आया। घटना आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई।

अभी-अभी: राहुल गांधी के ट्विटर को दो नेताओं ने किया अनफॉलो इस पर मचा हड़कंप

चोटी कटने के बाद युवती बेहोश हो गई। दो दिन के भीतर इलाके में चोटी कटने की दूसरी घटना ने कोटद्वार में दहशत फैला दी। घटना मंगलवार सुबह 11 बजे की है। सतेंद्र नगर निवासी रूकसाना (20) पत्नी अहमद अली सुबह घर में खाना बनी रही थी।

उत्तराखंड में फिर कटी लड़की की चोटी, लेकिन इस बार हुआ कुछ अलगअस्पताल में भर्ती हुई युवती

जहां रहस्यमय ढंग से उसकी चोटी का निचला हिस्सा कट गया। जिससे वह बेहोश हो गयी। अहमद अली ने बताया कि रूकसाना ने होश में आने पर सिर में भारीपन होने की शिकायत की। जिसके बाद परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

अभी-अभी: मायावती ने भाजपा पर लगाया फिर नया आरोप

जहां उसकी हालत में अब सुधार बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बाजार चौकी से उपनिरीक्षक विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने घटनास्थल का मुआयना जांच शुरू कर दी है। 

 
 

Related Articles

Back to top button