उत्तराखंडस्पोर्ट्स

उत्तराखंड में विराट-अनुष्का सगाई कर सकते हैं बच्चन-अंबानी फैमिली भी पहुंची

amitabh-bachchan-and-anil-ambani_1483001990विराट कोहली और अुनष्का शर्मा शर्मा की सगाई की खबरों ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। अब इस बात की चर्चा और जोरों से हो रही है क्योंकि जिन मेहमानों का इस सगाई में शामिल होने का अंदेशा था, वो एक-एक करके देहरादून पहुंच रहे हैं।

कोहली और अनुष्का की सगाई में शरीक होने के लिए सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी पहुंचे। बच्चन साहब हमेशा ही कोहली के बारे में चर्चा करते आए हैं और उनका देहरादून पहुंचना एक बड़ा संकेत माना जा सकता है।

अमिताभ बच्चन अकेले नहीं पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी जया बच्चन भी देहरादून पहुंच रही हैं। स्थानीय लोग और मीडिया दोनों की सगाई की पुष्टी कर रही है, मगर बारे में अभी कोई रुख साफ नहीं है।

हाई प्रोफाइल नामों की सूची में अनिल अंबानी का नाम भी शुमार है। अंबानी परिवार का शामिल होना इस बात को और गहराता है कि बिना आग के धुंआ नहीं उठता। नए साल से पहले अनुष्का और विराट दिवाली पर भी साथ ही नजए आए थे।

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा को लेकर एक बार फिर चर्चा जोरों पर है। खबर है कि यह जोड़ा जल्द ही सगाई के बंधन में बंधने वाला है। फिलहाल यह कपल देहरादून घूमने गया हुआ है।

Related Articles

Back to top button