उत्तराखंडटॉप न्यूज़राज्य

उत्तराखंड से विदा हुआ मानसून, फिर भी 16.95 प्रतिशत कम हुई बारिश

उत्तराखंड सहित उत्तर भारत के कई राज्यों से शुक्रवार को मानसून विदा हो गया। प्रदेश में सामान्य से 16.95 प्रतिशत कम बारिश हुई है। लेकिन वैज्ञानिक इसे सामान्य ही मान रहे हैं। जबकि इस बार 11 दिन देरी से मानसून ने विदाई ली है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 11 अक्तूबर से दक्षिण-पश्चिम मानसून की पूरे उत्तराखंड से विदाई हो गई है। प्रदेशभर में मानसून के 1191.2 मिमी आंकड़े के मुकाबले 991.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। उन्होंने बताया कि पिथौरागढ़ में सर्वाधिक 1495.9 मिमी बारिश हुई है।

जबकि टिहरी में सबसे कम 644.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। देहरादून इस बार बारिश के मामले में दूसरे स्थान पर रहा। देहरादून में इस सीजन में 1113.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। हालांकि गत वर्ष देहरादून जिले में 1734 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई थी।

109 दिन उत्तराखंड में रहा मानसून

आमतौर पर प्रदेश से मानसून 28 से 30 सितंबर के बीच विदा हो जाता है। इस साल मानसून 11 दिन देरी से विदा हुआ है। 11 अक्तूबर को मानसून की विदाई की घोषणा की गई है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक इस साल प्रदेश में मानसून 109 दिन रहा है।

कहां-कितनी हुई बारिश

जिला           औसत     बारिश हुई
अल्मोड़ा         843       700
बागेश्वर          843     1205
चमोली           776       841
चंपावत          1338    1051
देहरादून          1525    1113.8
पौड़ी             1225      712
टिहरी              919      644.9
हरिद्वार             971       697
नैनीताल           1425    1288
पिथौरागढ़         1545    1495.9
रुद्रप्रयाग           1485    1261
ऊधमसिंह नगर    1074     1002
उत्तरकाशी         1208      770

Related Articles

Back to top button