स्पोर्ट्स

उत्तर प्रदेश को मिला एक नया फिडे आर्बिटर

लखनऊ। यूपी के हेमंत शर्मा को अंतर्राष्ट्रीय शतरंज फेडरेशन ने फिडे आर्बिटर की उपाधि से नवाज़ा है। हेमंत शर्मा ने लखनऊ तथा उत्तर प्रदेश के लिए वर्षों से कई राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतिगिगिताओं में भाग लिया। वह फिडे आर्बिटर का टाइटल पाने वाले उत्तर प्रदेश से तीसरे आर्बिटर हैं। इस टाइल से पूर्व भी हेमंत देश की विभिन्न स्तर की शतरंज प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभा चुके हैं। इस समय हेमंत शर्मा की अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग 2022 है।

Related Articles

Back to top button