ब्रेकिंगलखनऊ

उत्तर प्रदेश विधानसभा में कानून व्यवस्था पर सपा व कांग्रेस का जोरदार हंगामा, सदन स्थगित

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा में सूबे में कानून व्यवस्था को लेकर सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। सपा और कांग्रेस सदस्यों ने प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किये। सपा सदस्यों ने सपा नेताओं की हत्याओं पर चर्चा कराए जाने की मांग को लेकर सदन से वॉकआउट किया। वहीं, कांग्रेस के सदस्यों ने सोनभद्र नरसंहार के मुद्दे पर चर्चा कराए जाने की मांग को लेकर सदन में जमकर नारेबाजी की।

विधानसभा में सोमवार सुबह 11 बजे जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई, सपा सदस्य संजय गर्ग ने कार्य स्थगन के तहत दो माह में 50 सपा नेताओं की हत्या का मुद्दा उठाते हुए चर्चा कराए जाने की मांग करने लगे, लेकिन उनकी यह मांग अस्वीकर हो गई। इस पर सपा सदस्यों ने सदन का बहिष्कार कर दिया। इसके बाद कांग्रेस विधायक दल नेता अजय कुमार लल्लू ने सोनभद्र नरसंहार के मुद्दे पर चर्चा कराए जाने की मांग करने लगे। उन्होंने कहा कि उन्हें और उनकी पार्टी के महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को मीरजापुर में 48 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। उनको सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों से मिलने नहीं जाने दिया गया। यह मुद्दा उठाते हुए। कांग्रेस सदस्यों ने विधानसभा के वेल में आकर हंगामा शुरू कर दिया।

Related Articles

Back to top button