उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

उप्र को परिवारवादी और जातिवादी पार्टियों ने किया बर्बाद: अमित शाह

बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने समाजवादी पार्टी(सपा)-बहुजन समाज पार्टी(बसपा) गठबंधन पर हमला बोलते हुये कहा कि अपने बीस साल के शासन के दौरान इन दोनों पार्टियों ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया था। श्री शाह ने गुरूवार को यहां छोटा परेड मैदान पर श्रावस्ती लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी दद्दन मिश्र के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते कहा कि सपा-बसपा परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति करती हैं। सपा एक जाति का विकास करती थी। उन्होंने कहा अपने 20 शासन के दौरान दोनों पार्टियों के प्रदेश को बर्बाद कर दिया।

प्रदेश में गुंडों का राज था। भाजपा ने सत्ता में आने के बाद जाति- धर्म के भेद से ऊपर उठकर सड़क , बिजली ,पानी तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिये सभी वर्गो का विकास किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाना है। इसके लिये एक बार फिर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री के पद पर बैठाना होगा। उत्तर प्रदेश के विकास की आवाज बंगाल तक गूंज रही है। संप्रग ने अपने शासनकाल में राज्य को मात्र तीन लाख 30 हजार करोड़ रुपया मात्र का बजट दिया जबकि मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में प्रदेश को दस लाख 27 हजार 223 करोड़ रुपये विकास के लिये दिये। श्री शाह ने कहा कि प्रदेश विकास के रास्ते पर चल पड़ा है। प्रदेश का विकास सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर हो रहा है।

उन्होने गठबंधन को आड़े हाथों लेते हुये कहा कि सपा एक जाति का विकास तो बसपा दूसरी का। भाजपा शासन में आठ लेन , छह लेन , फोरलेन , टू लेन और सम्पर्क मार्गो का लोकार्पण व निर्माण कराया है। इसमें किसी के साथ भेदभाव नही किया गया। उन्होंने कहा कि 125 करोड़ भारतीयों का मोदी को आशीर्वाद है। देश की जनता आगामी 23 मई को दोबारा श्री मोदी को प्रधानमंत्री बनता देखना चाहती है। पिछले 55 वर्षो में कांग्रेस के गांधी परिवार की पांच पीढ़ियों ने राज किया लेकिन गरीबो के लिये कुछ नहीं किया। उन्होने दावा किया कि इस बार उत्तर प्रदेश से भाजपा को 74 सीटों से अधिक पर जीत हासिल होगी। उन्होने कहा कि जब पिछली बार 73 सीटें मिली। इस बार 72 का तों सवाल ही पैदा नहीं होता।

Related Articles

Back to top button