अजब-गजब

एकता कपूर की फिल्म में काम करेंगी प्रियंका चोपड़ा

priyanka-chopraमुंबई :बॉलीवुड की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जानीमानी फिल्मकार एकता कपूर की फिल्म में काम कर सकती हैं । चर्चा है कि प्रियंका चोपड़ा ने एकता कपूर के एक ऑफर को स्वीकार किया है। प्रियंका और एकता एक होटल में मिले थे। दोनों के बीच एक स्क्रिप्ट को लेकर घंटों बातचीत हुई। यह एक लव स्टोरी फिल्म होगी जिसमें ट्विस्ट है। प्रियंका ने इस प्रोजेक्ट के लिये अपनी स्वीकृति दे दी है। एकता की क्रिएटिव टीम ने पिछले सप्ताह ही डेट्स को लेकर प्रियंका से बात की है। उन्होंने इस साल के आखिर या अगले साल की शुरूआत की डेट्स दी है। हालांकि वह एकता के साथ फिल्म करने को लेकर उत्सुक है क्योंकि पहले उन्होंने साथ में कभी काम नहीं किया है। अभी फिल्म के लीड हीरो और डायरेक्टर की खोज की जा रही है। यह फिल्म महिला केंद्रीत फिल्म नहीं होगी। प्रियंका के हां करने के बाद स्क्रिप्ट को फाइनल कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button