फीचर्डराष्ट्रीय

एक अच्छा आइडिया दिला सकता है लाखों के इनाम

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्र सरकार ने ‘माय लव स्टील आइडिया’ नाम के एक इनोवेशन चैलेंज (नवोन्मेष चुनौती) का आयोजन किया है, जिसमें कोई उपयोगी आइडिया देकर आप दस लाख रूपए तक का इनाम जीत सकते हैं। चैलेंज में 15 दिसंबर तक भाग लिया जा सकता है। इस प्रतियोगिता में कोई भी व्यक्ति या संस्था भाग ले सकती है।एक अच्छा आइडिया दिला सकता है लाखों के इनाम

मुख्य पुरस्कार के अलावा तीन अन्य पुरस्कार भी दिए जाएंगे। सर्वश्रेष्ठ आईडिया देने पर दस लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा तीन दूसरे पुरस्कार भी हैं। तीसरे सर्वश्रेष्ठ आइडिया को दो लाख, दूसरे को तीन लाख और पहले सर्वश्रेष्ठ आइडिया को पांच लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। ‘माय लव स्टील आइडिया’ नाम के इस इनोवेशन चैलेंज में जो सबसे अहम शर्त है, वह यह कि आपका आइडिया स्टील के उपयोग को लेकर होना चाहिए। आपको 500 शब्दों में बताना होगा कि आपका आइडिया क्या है। आपको बताना होगा कि अपने आइडिया को आप किस तरह लागू करेंगे। आपका यूनीक सेलिंग प्वाइंट क्या है। आपके मौजूदा ग्राहक कौन हैं या फिर भविष्य में कौन आपके ग्राहक हो सकते हैं।

आपको यह भी बताना होगा कि आप स्टील कैसे उपयोग करना चाहते हैं और इससे तैयार होने वाले उत्पाद की क्या दिक्कतें हैं और आप किस तरह इसका इस्तेमाल करने की सोच रहे हैं। इस आलेख में आपको यह भी बताना होगा कि स्टील मंत्रालय आपके आईडिया को किस तरह सहयोग कर सकता है। इस चैलेंज में आम आदमी से लेकर कोई भी व्यक्ति या संस्था हिस्सा ले सकती है। इस चैलेंज में हिस्सा लेने के लिए आपको मयगोव पोर्टल पर जाना होगा। यहां आपको मायस्टीलआइडिया पर क्लिक करना होगा। यहां अपने बारे में और आइडिया को लेकर जरूरी जानकारी दर्ज करने के लिए आपको पार्टिसिपेट लिंक पर क्ल‍िक करना होगा।

Related Articles

Back to top button