राज्य

एक-दूसरे से लिपट रो रहीं थी बहनें, अपनो ने ही किया इतना खतरनाक काम

झारखंड: यहां के बेंगाबाद थाना क्षेत्र स्थित भलकुदर पंचायत के जुडपनिया गांव में शनिवार की सुबह आपसी विवाद में भतीजे और चचेरे भाई ने मिलकर एक शख्स की हत्या कर दी। कुल्हाड़ी से मारकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की दोनों बेटियां बार-बार रोते हुए आपस में लिपट जा रहे थे। 

अभी-अभी: माइक्रोमैक्स ने चीनी स्मार्टफोन कंपनियों को दिया बड़ा झटका, की ये तैयारी…

एक-दूसरे से लिपट रो रहीं थी बहनें, अपनो ने ही किया इतना खतरनाक काम– घटना की सूचना पाकर बेंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कुल्हाड़ी को जब्त कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
– घटना के बाद हत्या का आरोपी चचेरा भाई और भतीजा फरार हो गया है। इस घटना से लोगों में आक्रोश है। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे।
– पुलिस गांव में कैंप कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

ये एक काम लड़की के दिल में जगा देगा प्यार, जरा आजमाकर तो देखिए….

मिठाई की दुकान में काम करता था, एक दिन पहले ही आया था घर

 
– पुलिस ने बताया कि मृतक भासू मंडल बगोदर की एक मिठाई दुकान में काम करता था। वह शुक्रवार को ही अपने घर आया था।
– शनिवार की सुबह अपने एक विवादित जमीन पर वह गया था। इसकी सूचना मिलते ही मृतक के चचेरे भाई किशोर मंडल और उनका बेटा टुकलाल मंडल भी मौके पर पहुंचा।
– यहां इन दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद मारपीट में बदल गई। इसके बाद मृतक पर पत्थर से वार किया गया, जिससे वह बेहोश गया। फिर गला दबाकर और कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी गई।
 

Related Articles

Back to top button