अजब-गजबफीचर्डराजनीतिराष्ट्रीय

एनडीए से अलग हुये चंद्रबाबू नायडू

 

नई दिल्‍ली : आंध्र प्रदेश को विशेष राज्‍य का दर्जा नहीं दिए जाने से नाराज तेलुगू देसम पार्टी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से अलग हो गया। पिछले कई दिनों से टीडीपी संसद भवन में भी विरोध-प्रदर्शन कर रही थी। पार्टी लगातार आरोप लगा रही थी कि भारतीय जनता पार्टी ने अपना वादा पूरा नहीं किया। इसके साथ ही 16 सांसदों ने केंद्र सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया।
टीडीपी के दो मंत्री पी. अशोक गजपति राजू (उड्डयन मंत्री) और वाई. एस. चौधरी (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री) पहले ही सरकार से इस्तीफा दे चुके थे। तेलुगू देशम पार्टी केंद्र सरकार के खिलाफ सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। वहीँ राजनीतिक विशेषज्ञों का मन्ना है कि पहले एनडीए सरकार में कुल 328 सांसद थे, लेकिन टीडीपी के 16 सांसदों के अलग होने के बाद ये संख्या 312 हो गई है। 536 सदस्यीय लोकसभा में भाजपा के पास खुद के 274 सदस्य हैं। बहुमत के लिए एनडीए को 269 सदस्यों की जरूरत है।
,

Related Articles

Back to top button