उत्तर प्रदेशफीचर्ड

एनडी तिवारी की हालत गंभीर, सीएम योगी देखने हॉस्पिटल पहुंचे

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सुबह नई दिल्ली में यूपी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी को देखने हॉस्पिटल पहुंचे। एनडी तिवारी के परिजनों से मिलकर उनका हाल चाल जाना। एनडी तिवारी के बेटे रोहित ने सीएम योगी को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी। एनडी तिवारी की हालत अभी भी स्थिर बनी हुई है। हालात गंभीर बनी हुई है। उत्तर प्रदेश के पूर्व और उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री एनडी तिवारी आईसीयू में भर्ती हैं। दिल्ली के एक निजी अस्पताल में फिजियोथेरेपी कराये जाने के दौरान उन्होंने प्रतिक्रिया देना बंद कर दिया था। 92 साल के एनडी तिवारी पिछले महीने चाय पीते समय बेहोश हो गए थे। ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद 20 सितंबर को तिवारी को नई दिल्ली के मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहां मौजूद उनके बेटे रोहित शेखर तिवारी भी हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत खराब है। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम यानी वेंटिलेटर पर रखा गया था।

एनडी तिवारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। तिवारी उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड दोनों ही राज्यों के मुख्यमंत्री रहे हैं। एक जनवरी 1976 को वह पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। यह कार्यकाल बेहद संक्षिप्त था। 1977 के जयप्रकाश आंदोलन की वजह से 30 अप्रैल को उनकी सरकार को इस्तीफा देना पड़ा। तिवारी तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उत्तर प्रदेश के विभाजन के बाद वे उत्तरांचल के भी मुख्यमंत्री बने। केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उन्हें याद किया जाता है। तिवारी आंध्रप्रदेश के राज्यपाल बनाए गए लेकिन यहां उनका कार्यकाल बेहद विवादास्पद रहा।

Related Articles

Back to top button