फीचर्डराष्ट्रीय

एवरेस्ट की ऊंचाई के बीच आया डोकलाम, विवाद के चलते रुका प्रपोजल

भारत-चीन-भूटान के बीच चल रहे सीमा विवाद के कारण हिमालय की ऊचाई को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट रूका पड़ा है। दरअसल, दुनिया की सबसे ऊंची चोटी की ऊंचाई मापने के लिए सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा एक प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है।एवरेस्ट की ऊंचाई के बीच आया डोकलाम, विवाद के चलते रुका प्रपोजल
 
भारत और चीन के बीच डोकलाम को लेकर चल रहे विवाद के कारण सर्वे ऑफ इंडिया के इस प्रोजेक्ट में देरी हो रही है। सर्वे ऑफ इंडिया नेपाल की अथॉरिटी के साथ मिलकर एवरेस्ट की ऊंचाई को दोबारा नापना चाहते हैं। बता दें कि 25 अप्रैल 2015 में आए भयानक भूकंप के बाद अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों ने इस बात की आशंका जाहिर की है कि एवरेस्ट की ऊंचाई कम हो गई है। 

ये भी पढ़े: हॉस्पिटल विजिट के बाद बोले योगी- बच्चों के लिए मुझसे ज्यादा संवेदनशील कोई नहीं

इसके लिए सर्वे ऑफ इंडिया ने नेपाल के विदेश मंत्रालय को एक प्रपोजल भेजा है। एसओआई ने बताया कि नेपाल के विदेश मंत्रालय को एक प्रपोजल भेज दिया गया है, लेकिन हमें अभी कोई जवाब नहीं मिला है। जिस कारण इस प्रोजेक्ट में अभी रूका पड़ा है। 

सर्वे ऑफ इंडिया के अधिकारियों के बताया कि उन्हें नेपाल सरकार से सपोर्ट की पूरी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि नेपाल इसमें भारत का साथ देगा। वहीं विदेश मंत्रालय के एक सूत्र ने बताया कि एसओआई द्वारा भेजा गया प्रपोजल अभी भी नेपाल अथॉरिटी के विचाराधीन है। 

गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में भारत का परम मित्र कहा जाने वाला नेपाल उससे दूर हो गया है। भारत से बढ़ती नेपाल की दूरी का चीन ने फायदा उठाया और उसने नेपाल से अपनी नजदीकी बढ़ा ली है। डोकलाम विवाद को लेकर भी चीनी राजनयिक ने नेपाल के राजनयिक से मुलाकात की थी। 

 

Related Articles

Back to top button