TOP NEWSफीचर्डस्पोर्ट्स

एशियाई खेलों में संजीव ने जीता 50 मीटर राइफल-3 पोजिशन का रजत


जकार्ता : निशानेबाज संजीव राजपूत ने आज 18वें एशियाई खेलों में पुरुषों की 50 मीटर राइफल-3 पोजिशन स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया। संजीव ने 452.7 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल कर रजत पर कब्जा जमाया। भारतीय निशानेबाज संजीव का यह एशियाई खेलों में इस स्पर्धा में जीता गया पहला पदक है। इस बीच श्रेयसी सिंह और लक्ष्य की भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए निशानेबाजी की ट्रैप मिश्रित स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। श्रेयसी और लक्ष्य की टीम ने क्वालिफिकेशन में 142 अंकों के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। फाइनल के लिए अंतिम सूची में ताइवान की टीम 146 अंकों के साथ पहले, चीन दूसरे और लेबनान की टीम तीसरे स्थान पर रही।

Related Articles

Back to top button