Entertainment News -मनोरंजन

ऐक्शन थ्रिलर फिल्म में ग्रे शेड में नजर आएंगे अनिल कपूर

मुम्बई : बॉलीवुड ऐक्टर अनिल कपूर का मानना है कि दर्शकों को जोड़े रखना ही अभिनय का असली मतलब है और वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि 35 साल के उनके फिल्मी करियर में उन्हें वे फिल्में मिलीं जिनसे वे ये उपलब्धियां पाने में कामयाब रहे। साथ ही तमाम पुरस्कारों से नवाजे गये। हाल ही में वह फिल्म इक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में नजर आए थे। इसमें भी लोगों ने उनकी भूमिका को काफी अप्रीशियेट किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्दी ही डायरेक्टर मोहित सूरी की अगली फिल्म में अनिल कपूर ग्रे शेड की भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि फिल्म के नाम के बारें में कोई जानकारी नहीं दी गई है। कहा जा रहा है कि यह एक ऐक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसकी पूरी कहानी गोवा पर बेस्ड होगी जहां फिल्म के किरदार ड्रग माफिया के चंगुल में फंस जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मार्च के मध्य से गोआ, मॉरीशस और मुंबई में अलग-अलग जगहों पर फिल्म की शूटिंग होगी।

फिल्म को लव रंजन प्रड्यूस करेंगे। इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ दिशा पाटनी और आदित्य भी नजर आएंगे। बता दें कि यह दिशा की पहली फिल्म होगी जिसमें दिशा, मोहित सूरी के साथ काम कर रही हैं। आदित्य रॉय कपूर की मोहित के साथ यह आशिकी 2 के बाद दूसरी फिल्म है। अनिल कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह करण जौहर की फिल्म तख्त में नजर आएंगे। इसमें रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर और विक्की कौशल सहित अन्य नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button