अन्तर्राष्ट्रीयब्रेकिंग

ऐसी यारी कहीं देखि है, पुतिन-जिनपिंग ने मिलकर बनाया खाना

नई दिल्ली : “रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग” की दोस्‍ती किसी से छिपी नहीं है| वैश्‍व‍िक मंच पर कई सम्मेलनों में दोनों काफी दोस्‍ताने अंदाज में एक दूसरे से मिले हैं| एक बार फ‍िर उनकी करीबी दोस्‍ती की झलक सामने आई है| रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने म‍िलकर खाना बनाया है| जी हां विश्‍व के 2 सबसे शक्‍त‍िशाली देशों के अध्‍यक्षों ने दोस्‍ती की नई झलक दिखाई है| रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात मंगलवार को एक आर्थिक सम्मेलन के दौरान हुई| हालांकि उनकी बातें आर्थिक टेबल से निकलकर किचन टेबल तक भी पहुंच गई| दोनों ने मिलकर डोसे जैसी डिश “पैनकेक” बनाई| आपको बता दें, कि जिनपिंग ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा लेने एक रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचे हैं| सम्‍मेलन के बाद दोनों देश के नेताओं ने “फार ईस्ट स्ट्रीट” नाम के मेले में हिस्‍सा लिया| दोनों नेताओं ने शेफ की ड्रेस भी पहनी| दोनों ने मिलकर जो डिश बनाई वह रूस की स्‍पेशल पैनकेक थी| इसे ब्‍लीनी कहा जाता है| फोटो में पुतिन और जिनपिंग को साथ तवे पर केक बनाते और साथ लंच करते देखा जा सकता है| यही नहीं एक वीडियो में दोनों देशों के नेताओं के बीच खाने बनाने में कॉम्‍प‍िटिशन करते हुए भी देखा जा सकता है| हालांकि इसमें जिनपिंग ने बाजी मार ली| उनका बनाया पैनकेक काफी बेहतर दिख रहा था| यह पहली बार नहीं है, कि दोनों नेताओं ने साथ में खाना पकाने के लिए हाथ आजमाया हो| इससे पहले पुतिन जून में चीन के दौरे पर जिनपिंग के लिए पैनकेक बनाया था| आपको बता दें, कि पुतिन और जिनपिंग की दोस्‍ती अन्‍य मौकों पर भी सामने आई है| एक सम्‍मेलन के दौरान पुतिन ने जिनपिंग को काफी वजनी सोने की चेन भी गिफ्ट की थी| इस दौरान दोनों नेताओं ने वोडका शॉट्स भी पिए| जिनपिंग खुद कई बार बोल चुके हैं, कि पुतिन उनके गहरे मित्र हैं, और उनसे रिश्‍ता दो नेताओं के बीच दोस्‍ती से बढ़कर है| इस आर्थि‍क फोरम में पुतिन और जिनपिंग ने मिलकर अमेरिका से ट्रेड वॉर में लोहा लेने का एक दूसरे से वादा किया है| दोनों नेताओं ने कई क्षेत्रों में संबंध बढ़ाने पर भी समझौते किए हैं|

सभी बॉलीवुड तथा हॉलीवुड मूवीज को सबसे पहले फुल HD Quality में देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

Related Articles

Back to top button