अजब-गजब

ऐसे इस्तेमाल करती थी मोबाइल, आंखों में हो गए 500 छेद


नई दिल्ली : कुछ लोग दिन में एक या दो घंटे भी फोन के बिना नहीं गुजार पाते। ये सब जानते हुए कि मोबाइल सेहत के लिए कितना खतरनाक है। ऐसा ही एक मामला ताइवान से सामने आया है। यहां 25 साल की एक लड़की जो मोबाइल की ब्राइटनेस को फुल करके दिन-रात फोन का इस्तेमाल करती थी इस वजह से उसकी आंखें खराब हो गई। यहां तक कि उसकी आंखों के कोर्निया में 500 छेद हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक ये लड़की प्रोफेशन से सेक्रेटरी है जिसे अपने काम के वजह से मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करना पड़ता है। चाहे दिन हो या रात, उसे मोबाइल पर एक्टिव रहना होता है। इस वजह से वह अपने मोबाइल की ब्राइटनेस को हमेशा फुल रखती थी। इसी आदत से उसकी आंखों को इतना नुकसान हुआ। बीते साल 2018 तक दो साल उसने ऐसे ही काम किया, जिसके बाद उसे महसूस हुआ कि उसकी आंखों में कुछ दिक्कत है। कई आई स्पेशलिस्ट को दिखाने के बाद और आई ड्रॉप्स डालने के बाद भी उसे आराम नहीं मिला। धीरे-धीरे उसे आंखों में दर्द और ब्लडशॉट (आंखों में खून वाली नसें) होने लगा। उसके बाद दिखने में भी दिक्कत होने लगी। जब उसके अस्पताल में आंखे दिखाई तो पता चला कि बाईं आंख के कोर्निया में 500 छेद हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button