ज्ञान भंडार

ऐसे पुरुषों पर स्त्रियों को भूल से भी नहीं करना चाहिए भरोसा, वरना जिंदगी भर पड़ेगा पछताना

आचार्य चाणक्य एक ऐसी महान विभूति थे, जिन्होंने अपनी विद्वत्ता, बुद्धिमता और क्षमता के बल पर भारतीय इतिहास की धारा को बदल  डाला | चाणक्य अपनी नीति शास्त्र के लिए जाने जाते  हैं | दूर दूर तक विदेशों में लोग उनकी नीतियों का लोहा मानते थे|

Chanakya Niti

आज भले ही इतनी सदियाँ गुजर चुकी हैं लेकिन आज भी यदि चाणक्य के द्वारा बताए गए सिद्धांत ‍और नीतियाँ प्रासंगिक हैं तो मात्र इसलिए क्योंकि उन्होंने अपने गहन अध्‍ययन, चिंतन और जीवानानुभवों से अर्जित अमूल्य ज्ञान को, पूरी तरह नि:स्वार्थ होकर मानवीय कल्याण के उद्‍देश्य से अभिव्यक्त किया। “चाणक्य नीति” आचार्य चाणक्य की नीतियों का अद्भुत संग्रह है, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना वह दो हजार चार सौ साल पहले था, जब इसे लिखा गया था ।

चाणक्य  के द्वारा बताई गयी नीति  के  द्वारा  हम मित्र-भेद से लेकर दुश्मन तक की पहचान, पति-परायण तथा चरित्र हीन स्त्रियों में विभेद, आदि कई चीजों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |आमतौर पर तो आचार्य चाणक्य ने कई सारी नीतियाँ बतायीं है जिनका यदि हम पालन करते है तो हम आपने जिंदगी में कभी धोखा नहीं  खायेंगे और सदा जीवन में सफलता हांसिल होगी |

आज  हम आपको चाणक्य की एक ऐसी निति के बारे में बताने जा रहे है जो हर स्त्री के लिए जानना बहुत ही जरूरी है |जैसा की हम सभी जानते है हिन्दू धर्म में विवाह होने के बाद लड़की को आपने पति के साथ ही रहना पड़ता है और उसी के साथ वो अपनी पूरी जिनदगी व्यतीत करती है |ऐसे में यदि उसका पति कपटी या गलत व्यवहार का निकल जाये  तो उसकी पूरी जिंदगी ही बर्बाद हो जाती है |

इसीलिए आज हम आपको आचार्य चाणक्य की उस निति के विषय में बताने वाले है जिसे  जानने के बाद आप  किसी भी पुरुष के बारे में पूरी जानकारी हांसिल कर सकती है और यह भी जान सकती है की किस तरह से पुरुषों को कभी भरोसा नहीं करना चाहिए क्योंकि ये एक ना एक दिन आपका भरोसा तोड़ आपको मुसीबत में छोड़ कर जा सकते है |

चाणक्य ने बताया है की कभी कभी स्त्रियां ऐसे पुरुषों पर भरोसा कर   लेती हैं जो इस भरोसे के लायक ही नहीं होते जिसके बाद  स्त्रियां मानसिक और शारीरिक दोनों रुप से  उनके जीवन में  परेशानी बनी रहती है |
1. आचार्य चाणक्य के अनुसार ऐसे कई पुरुष होते है  जिन्हें  बातों को घुमाने या बदलने की कला बहुत ही अच्छे से आती है और ये आपने ही बातों से पलटने में देरी नहीं लगाते |इसीलिए ऐसे पुरुषों से हमेशा ही स्त्रियों को बचकर रहना चाहिए इनके ऊपर बुहल से भी भरोसा ना करें वरना जिंदगी भर  पछताने के अलावा आपको कुछ हांसिल नहीं होगा |

2. जो पुरुष नशा करने का अदि हो ऐसे पुरुष कभी भी अपने पत्नी को सुखी नहीं रख पाते इसीलिए  ऐसे पुरुषों  पर भी स्त्रियों को भरोसा कभी नहीं करना चाहिए  और यदि   स्त्रियां  इस नशेड़ी पुरुषों के बातों पर भरोसा करती हैं तो उन्हें सारी जिंदगी पछताना पड़ता है।

3. कभी कभी आपने देखा होगा कुछ पुरुष ऐसे होते है जो बहुत ज्यादा चापलूसी करता हो और हमेशा  आपने फायदे के लिए आपसे प्यार करता हो तो ऐसे पुरुषों पर  तो भूल से  भी भरोसा नहीं करना और हमेशा किसी न किसी लालच में लगा रहता है तो ऐसे पुरुष पर भरोसा करना एक बहुत बड़ी गलती होती है।

4. जिन पुरुषों में दल बदलने की आदत हो  ऐसे व्यक्तियों पर  भी स्त्रियों  कभी   भूलकर भी भरोसा    नहीं करना चाहिए वरना जीवन भर पछताना पड़ सकता है |

Related Articles

Back to top button