Lifestyle News - जीवनशैलीअद्धयात्म

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए उमड़ रही आस्था

अध्यात्म : पौड़ी जिले के यमकेश्र्वर प्रखंड में मणिकूट पर्वत की तलहटी पर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर स्थित है। श्रावण मास की कावड़ यात्रा में यहां प्रति वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस वर्ष भी कावड़ यात्रा को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिर समिति को सोमवार के जलाभिषेक के लिए यहां करीब एक लाख से अधिक कांवडि़यों के पहुंचने की उम्मीद है। जिसके लिए सुरक्षा प्रबंधन भी किए गए हैं। आसपास के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

वहीं मध्य प्रदेश के खंडवा में ओंकार पर्वत पर नर्मदा किनारे स्थित ओंकारेश्र्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शनों को देशभर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्र्वर और ममलेश्र्वर के दर्शन के साथ ही नर्मदा स्नान कर भक्तधन्य हो रहे हैं। रविवार सुबह से ही ओंकारेश्र्वर मंदिर में भक्तों की कतार लग गई थी। करीब एक घंटे में ओंकारेश्र्वर मंदिर में भक्तों को दर्शन हुए। भक्तों को ज्योतिर्लिंग पर सीधे जल, फूल, बिल्व पत्र नहीं चढ़ाने दिया जा रहा है। पंडितों द्वारा इसे अर्पित कराए जाने की व्यवस्था है।

Related Articles

Back to top button