अन्तर्राष्ट्रीय

कनाडा संसद के पास गोलीबारी

canada-parliamntओटावा। कनाडा की राजधानी ओटावा में संसद के बाहर बुधवार को गोलीबारी हुई। यह घटना ओटावा में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर हुई। यह स्थान संसद से कुछ कदमों की दूरी पर है। इसमें एक सैनिक घायल हो गया। वहीं संसद में कार्रवाई के दौरान एक हमलावर को मार गिराया गया। गोलीबारी के बाद एहतियात के तौर पर संसद को बंद कर दिया गया। साथ ही प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर को वहां से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यह घटना उस वक्त हुई जब कुछ घंटे पहले ही कनाडा ने आतंकवाद के खतरे को लेकर अलर्ट बढ़ाया। ओटावा पुलिस ने ट्वीट ने किया, युद्ध स्मारक पर सुबह 9.52 बजे गोलीबारी की गई। इसमें एक व्यक्ति घायल है। रिपोर्ट के मुताबिक, संसद की इमारत के भीतर गोलीबारी की जानकारी सामने आई है। सरकार के एक अधिकारी ने पहले कहा था कि इस्लामिक स्टेट और अलकायदा जैसे संगठनों से ऑनलाइन बातें सामने आने के बाद अलर्ट का स्तर बढ़ाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर ने सबसे पहले कनाडाई युद्ध स्मारक परिसर में गोलीबारी की, जिसमें एक सैनिक को गोली लग गई। उसके बाद हमलावर को संसद भवन की ओर भागते हुए देखा गया, जहां और गोलियां चलने की आवाजें आईं। चश्मदीदों का कहना है उन्होंने करीब 30 गोलियों के चलने की आवाजें सुनी हैं। एजेंसियां

Related Articles

Back to top button