अद्धयात्मजीवनशैली

कब है करवा चौथ का शुभ मुहूर्त, क्या दे अपनी पत्नी को गिफ्ट

दांपत्य जीवन से जुड़े अहम त्योहार या यूं कहें व्रत का नाम है करवा चौथ। करवा शब्द का अर्थ मिट्टी का बर्तन होता है। चौथ का शाब्दिक अर्थ चतुर्थी है। इस दिन विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र और सफलता की मनोकामना पूरी होने के लिए कठिन व्रत रखती हैं। वहीं, अविवाहित युवतियां सुयोग्य वर की कामना के लिए इस व्रत को धारण करती हैं। इस दिन महिलाएं पूरे दिन व्रत रखती हैं। यहां तक कि वो जल ग्रहण भी नहीं करतीं। शाम को जब चद्रोदय होता है यानी चांद निकल आता है तो उसे अर्घ्य अर्पित करने के बाद व्रत खोलती हैं।

नई दिल्ली: कार्तिक मास की चतुर्थी को करवा चौथ 2018 का पर्व मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं। बदलते दौर में पति भी पत्नी के लिए व्रत करते हैं। ये दिन महिलाओं के लिए कई मायनों में खास होता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सलामती के लिए व्रत रखती हैं। वहीं कुंवारी लड़कियां भी अच्छे वर के लिए इस दिन व्रत रखती हैं। इस बार करवा चौथ शनिवार 27 अक्टूबर 2018 को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं पूरे दिन व्रत रखती हैं और रात को चांद देखकर उसे अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं। माना जाता है कि इस दिन यदि सुहागिन स्त्रियां व्रत रखें तो उनके पति की उम्र लंबी होती है और उनका गृहस्थ जीवन सुखमय होता है। वैसे तो पूरे देश में इस त्यौहार को बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता हैं लेकिन उत्तर भारत खासकर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश आदि में तो इस दिन अलग ही नजारा होता है। उत्तर भारत में करवा चौथ के व्रत को ज्यादातर महिलाएं करती हैं। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में इसकी काफी मान्यता है। यूपी और राजस्थान में इसी दिन गौर पूजा भी की जाती है।
करवा चौथ मुहूर्त
करवा चौथ पूजा मुहूर्त:
5:40 से 6:47 तक
करवा चौथ चंद्रोदय समय
7 बजकर 55 मिनट
अगर समय के लिहाज से देखें तो इसकी कुल अवधि 1 घंटे 7 मिनट है।
कब खोलें व्रत
अब बात चंद्रोदय यानी चांद के दिखने की। क्योंकि चांद को अर्घ्य देकर ही व्रत खोला जाता है। इस बार चंद्रोदय शाम 7.55 पर होगा।
पत्नी को क्या दे गिफ्ट
इस दिन पत्नी को पति द्वारा दिए जाने वाले गिफ्ट का भी खास इंतजार रहता है। वहीं पति भी सोचते रह जाते हैं कि इस बार पत्नी को स्पेशल को खास फील करने के लिए क्या गिफ्ट दें। तो जानिए क्या दे सकतें है पत्नी को गिफ्ट
+ किताबें या किंडल- अगर आपकी वाइफ किताबें या पत्रिकाएं पढ़ने की शौकिन हैं तो आप उन्हें इस करवा चौथ किंडल गिफ्ट कर सकते हैं या फिर पत्नी के पसंदीदा लेखक की किताब भी दे सकते हैं।
+ ब्यूटी ट्रींटमेंट- हर महिला को पार्लर जाना व सजना संवरना बेहद पसंद होता है। आप चाहे तो पत्नी को सपा व ब्यूटी पार्लर से जुड़े किसी पैकेज को गिफ्ट कर सरके हैं।
+ हैयर स्ट्रेटनर- आज कल बालों को स्ट्रेट करने का चलन है। आपकी पत्नी को भी अगर बाहर से हर बार हेयर प्रेस करवाने पड़ते हैं और आप चाहते हैं कि बार बार पार्लर न जाना पड़ें तो आप पत्नी को करवा चौथ के गिफ्ट के तौर पर हेयर स्ट्रेटनर गिफ्ट में दे सकते हैं।
+ रेस्टोरेंट में रोमांटिक डेट डिनर- करवा चौथ की रात को खूबसूरत बनाने और पत्नी को सरप्राइज देने के लिए आप रोमांटिक डिनर प्लान कर सकते हैं।
+ फोटो क्लोज- आजकल फोटो का खूब ट्रेंड चल रहा है। आप पत्नी के चेहरे पर स्माइल देखना चाहते हैं तो पत्नी को पहले की फोटो व अभी की फोटो का जुड़ा एक कोलाज गिफ्ट कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button