मनोरंजन

कभी अपनी खूबसूरती से दीवाना बना देने वाली इस मशहूर अभिनेत्री की ऐसी हालत देखकर दिल भर आएगा

80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री रीना रॉय अपने जमाने में हमेशा किसी न किसी वजह से लोगों के बीच सुर्खियां बटोरती थी। आपको बता दें कि अभिनेत्री रीना रॉय और शॉट गन के नाम से मशहूर हो चुके अभिनेता शत्रुध्न सिन्हा का काफी लंबे वक्त तक अफेयर चला था। काफी लंबे वक्त तक अफेयर होने की वजह से आज भी कुछ लोग सोनाक्षी सिन्हा को रीना रॉय की बेटी ही माना करते हैं। इसके पीछे की वजह सोनाक्षी सिन्हा के रीना रॉय से मिलते जुलते चेहरे को बताया जाता है हालाँकि ऐसा कुछ भी नही है। अपनी बेमिसाल खूबसूरती के बदौलत लोगों के दिलों को जीत लेने वाली रीना रॉय शादी के बाद से ही बॉलीवुड की रंगीन दुनिया से हमेशा के लिए गायब हो गई। परंतु हाल के दिनों में ही उनकी एक ऐसी तस्वीर लोगों के बीच आई है जिसे देखने के बाद उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल सा हो गया है।

80 के दशक की इस मशहूर अभिनेत्री ने पर्दे पर अमूमन हर एक बड़े अभिनेता के साथ अभिनय का प्रदर्शन किया। बावजूद इसके आज उन्हें पहचान पाना मुश्किल सा हो गया है। हाल के दिनों में ही रीना रॉय को एक पार्टी में स्पॉट किया गया था। आज से कुछ साल पहले तक छरहरे बदन वाली रीना रॉय का वजन आज काफी हद तक बढ़ गया है। वजन बढ़ने की वजह से आज वह काफी उम्र दराज़ महिला की तरह दिखाई देने लगी है। जिसकी वजह से उन्हें पहचान पाना लोगों के लिए और भी ज्यादा मुश्किल सा हो गया है।

बताया जाता है कि काफी लंबे वक्त तक शत्रुघ्न सिन्हा के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद रीना रॉय ने शत्रुघ्न सिन्हा के साथ शादी रचाने के वजाय पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान को अपना हमसफर बना लिया। आपको बता दें कि मोहसिन खान और रीना रॉय की शादी वर्ष 1983 में हुई थी। परंतु शादी के कुछ सालों बाद ही इन दोनों के रिश्ते में दरार आ गया और दोनों ने तलाक ले लिया। रिश्ते के टूटने के बाद रीना रॉय पाकिस्तान से एक बार फिर वापस भारत आ गई और उसके बाद से अब तक वह अपनी बेटी के साथ मुंबई में ही रहा करती है।

वर्ष 1972 में पर्दे पर आई फिल्म जरूरत से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री रीना रॉय को इस फिल्म में इंटीमेट और सेमी न्यूड सीन देने थे। जिसे लेकर पहले तो रीना रॉय ने मना कर दिया था परंतु बाद में अपने कैरियर बनाने के जुनून में उन्होंने हामी भर दी। उनके पर्दे पर आई पहली फिल्म लोगों के बीच इतना खास कमाल नहीं दिखा पाई।

जिसके बाद वर्ष 1973 में पर्दे पर आई फिल्म जैसे का तैसा लोगों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर साबित हुई। इस फिल्म में रीना रॉय ने जितेंद्र के साथ मिलकर रेन डांस किया था। इस फिल्म के सुपरहिट साबित होने के बाद उन्हें एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम करने का मौका मिला। फिल्मों में काम करने के दौरान ही शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय की नजदीकियां बढ़ी। ऐसा कहा जाता है कि रीना रॉय उस वक्त शत्रुघ्न सिन्हा के प्यार में पूरी तरह से पागल हो चुकी थी।

Related Articles

Back to top button